फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Diwali Traditions of Bundelkhand are ready to be extinct

विलुप्त हो चली हैं बुंदेलखंड की परंपराएं, दिवाली पर अब दरवाजे पर नहीं लगती कील

Tue, 30 Oct 2018 09:55 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी Updated Tue, 30 Oct 2018 09:55 AM IST
विज्ञापन
Diwali Traditions of Bundelkhand are ready to be extinct
प्रतीकात्मक तस्वीर
सामजय नायक। तीज-त्योहारों की सदियों से चली आ रहीं परंपराएं अब विलुप्त होने की कगार पर पहुंच चुकी हैं। इन्हीं में से एक है दीपावली पर घर की चौखट पर कील ठुकवाने की परंपरा, जो अब पूरी तरह से विलुप्त हो चुकी है। इसके अलावा दीवार पर बनाई जाने वाली लक्ष्मी विष्णु की प्रतीक मानी जाने वाली सुराती की परंपरा को भी शहरों में लोग भूलते जा रहे हैं।  
विज्ञापन


दीपावली के त्योहार की कई लोक मान्यताएं और परंपराएं हैं। इन्हीं में से एक घर की चौखट पर कील ठुकवाने की है। इसके पीछे मान्यता थी कि दीपावली के दिन गोधूलि बेला में घर के दरवाजे पर मुख्य द्वार पर लोहे की कील ठुकवाने से साल भर बलाएं घर में प्रवेश नहीं कर पातीं। इसके अलावा इससे जुड़ी एक अन्य मान्यता भी थी।
विज्ञापन


बुंदेलखंड संस्कृति के जानकार हरगोविंद कुशवाहा के मुताबिक कील ठुकवाना दीपावली पर लोहे को सम्मान देना है। लोहे से कृषि यंत्रों का निर्माण होता है। दिवाली के बाद रबी की फसल की बुवाई शुरू होती है, जिसमें ये यंत्र काम आते हैं। कील ठुकवाने की ये परंपरा अब गांवों में भी यदा-कदा ही देखने को मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, दीपावली की पूजा के लिए दीवार पर सुराती बनाने की परंपरा भी अब बीते कल की बात होती जा रही है। नई पीढ़ी इसे बनाना भी नहीं जानती है। ये केवल पुरानी पीढ़ी तक सिमट कर रह गई है।

बुंदेली लोक कलाविद मधु श्रीवास्तव ने बताया कि सुराती स्वास्तिकों को जोड़कर बनाई जाती है। ज्यामिति आकार में दो आकृति बनाई जाती हैं, जिनमें 16 घर की लक्ष्मी की आकृति होती है, जो महिला के सोलह श्रृंगार दर्शाती है। नौ घर की भगवान विष्णु की आकृति नवग्रह का प्रतीक होती है। सुराती के साथ गणेश, गाय, बछड़ा व धन के प्रतीक सात घड़ों के चित्र भी बनाये जाने की भी परंपरा है, लेकिन अब ये कम ही नजर आती है। 


हाथ से बने लक्ष्मी - गणेश के चित्र की होती है पूजा
दीपावली पर हाथ से बने लक्ष्मी - गणेश के  चित्र की पूजा का भी विशेष महत्व है। जिन्हें बुंदेली लोक भाषा में पना कहा जाता है। यह चितेरी कला का हिस्सा है। कई घरों में आज भी परंपरागत रूप से इन चित्रों के माध्यम से लक्ष्मी पूजा की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed