फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Diwali double online marcket

दीपावली पर दोगुना हुआ ऑनलाइन बाजार, रोज एक करोड़ की डिलीवरी

Thu, 12 Nov 2020 01:05 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2020 01:05 AM IST
विज्ञापन
Diwali double online marcket
झांसी। दीपावली पर ऑनलाइन बाजार भी गुलजार है। तमाम वेबसाइट से डिस्काउंट ऑफर और कैशबैक सुविधा मिलने के कारण लोग जमकर ऑनलाइन शॉपिंग कर रहे हैं। हफ्ते-दस दिनों से पार्सल की डिलीवरी दोगुनी हो गई है। रोजाना एक करोड़ रुपये की डिलीवरी झांसी में हो रही है। जबकि, सामान्य दिनों में यह औसत 50 लाख के करीब रहता था।
विज्ञापन

कपड़ों की बात करें या ज्वेलरी की घरेलू सामग्री व इलेक्ट्रॉनिक्स सभी ई-कॉमर्स साइट्स पर सब उपलब्ध हैं। वह भी कई विकल्पों के साथ। साथ ही उन्हें खरीद पर आकर्षक छूट भी मिलती है। इस कारण भी लोग ऑनलाइन सामान खरीदने की ओर आकर्षित हो रहे हैं। त्योहार के मद्देनजर तमाम स्कीमें भी ई-कॉमर्स कंपनियों से शुरू कर रखी हैं। इस वजह से भी ग्राहकों का रुझान ऑनलाइन शॉपिंग की तरफ बढ़ा है। ऑनलाइन कारोबार से जुड़े प्रशांत मिश्रा ने बताया कि धनतेरस के मद्देनजर भी लोगों ने सामान की डिलीवरी का समय निर्धारित कर रखा है। उन्होंने बताया कि त्योहार के मद्देनजर अभी 10 हजार प्रोडक्ट तक की बिक्री रोजाना हो रही है। डिलीवरी में सौ रुपये से लेकर 50 हजार रुपये तक सामान मंगवाया जा रहा है। इस हिसाब से औसतन डिलीवरी प्रोडक्ट की कीमत 1000 रुपये भी मानी जाए तो एक करोड़ रुपये के सामान की रोज डिलीवरी हो रही है। बृहस्पतिवार को धनतेरस पर्व होने की वजह से यह संख्या और बढ़ सकती है। अनुमान है कि बृहस्पतिवार को सवा करोड़ रुपये तक कारोबार पहुंच सकता है।
विज्ञापन

मोबाइल और कपड़े खूब मंगाए जा रहे
डिलीवरी करने वाले एजेंसी के कर्मचारियों से बातचीत में पता चला कि इलेक्ट्रॉनिक्स सामान खूब मंगाए जा रहे हैं। इसमें भी मोबाइल की तो जमकर बुकिंग हो रही है। मोबाइल में 5000 रुपये से ऊपर के सामान पर कुछ बैंकों के एटीएम कार्ड से 5 से 10 प्रतिशत तक की छूट मिल रही है। यह छूट लोगों को खूब भा रही है। वहीं, पुराने मोबाइल को एक्सचेंज करने का ऑफर भी लोगों को खूब भा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोजगार भी मिला, बढ़े डिलीवरी ब्वॉय
दोगुने डिलीवरी के पैकेट आने की वजह से कर्मचारियों पर ग्राहकों के घर तक सामान पहुंचाने का भार बढ़ा है। इस कारण डिलीवरी ब्वॉय की संख्या भी बढ़ा दी गई है। एक एजेंसी के डिलीवरी ब्वॉय ने बताया कि शहर में पहले दो कर्मचारी रखे गए थे। अब उनकी संख्या बढ़ाकर आठ कर दी गई है। ऐसे में ऑनलाइन शॉपिंग का बढ़ता कारोबार युवाओं के लिए रोजगार का भी अवसर लेकर आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed