{"_id":"66ff3542ede1e1abed0bd6b4","slug":"divisions-sub-junior-boys-kabaddi-team-selected-jhansi-news-c-11-jhs1002-406366-2024-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: मंडल की सब जूनियर बालक कबड्डी टीम चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: मंडल की सब जूनियर बालक कबड्डी टीम चयनित
विज्ञापन
झांसी। सहानपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में पांच से सात अक्तूबर तक राज्य स्तरीय सब जूनियर बालक कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित होगी। इसमें प्रतिभाग करने के लिए मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में मंडल की कबड्डी टीम के चयन के लिए बृहस्पतिवार को चयन प्रक्रिया आयोजित की गई। ट्रायल में झांसी, ललितपुर और जालौन के 40 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर 12 खिलाड़ियों का चयन कर मंडल की टीम में शामिल किया गया।
चयनित टीम में निखिल, नरेंद्र, हर्ष राज सिंह, हर्ष राजपूत, शैलेश, सचिन, रुद्र प्रताप सिंह, सुमित, सागर, विकास राजपूत, ध्रुव राज, रौनक यादव के साथ ही अनुराग वंशकार, कृष्णा कुशवाहा, सुमित कुमार व हर्ष साहू को आरिक्षत वर्ग में रखा गया है। ओम कुशवाहा मैनेजर होंगे। चयनित टीम शुक्रवार को सहारनपुर के लिए प्रस्थान करेगी। प्रेम सिंह यादव, शिशु पाल, सुरेंद्र कुमार, विकास उपाध्याय, ओम कुशवाहा चयनकर्ता रहे। मौके पर उप क्रीड़ा अधिकारी राजेश सोनकर, सुनील कुमार मौजूद रहे। संवाद