{"_id":"67ad0c6003b874d3c6084279","slug":"divisional-basketball-team-leaves-for-agra-jhansi-news-c-11-1-jhs1032-493325-2025-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: मंडलीय बास्केटबाल टीम हुई आगरा रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: मंडलीय बास्केटबाल टीम हुई आगरा रवाना
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। खेल निदेशालय लखनऊ की ओर से आगरा के एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में अंतर मंडलीय सब-जूनियर बालिका बास्केटबाल प्रतियोगिता 13 से 16 फरवरी तक आयोजित की जा रही है। उत्तर प्रदेश बास्केटबाल संघ के समन्वय से हो रही इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में बुधवार को ट्रायल के बाद झांसी मंडल की टीम की घोषणा की गई। झांसी मंडल की टीम में शीतल, पूर्ति, कनिष्का, कीर्तिका, मन्नत, प्रशंसा, अश्लेषा, जसलीन, सफा मीरा, वैष्णवी कुशवाहा, मोहनी कुशवाहा को चयनित किया गया। टीम के कोच सौरभ श्रीवास होंगे। चयनित खिलाड़ियों को आकांक्षा तिवारी, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी सुरेश बोनकर, विकास उपाध्याय, नेहा कुशवाहा ने टीम को किट भेंट कर रवाना किया। संवाद