फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Disturbances in assessment system

स्वकर प्रणाली में गड़बड़ी

Mon, 22 Jun 2015 12:52 AM IST
झांसी / ब्यूरो
झांसी / ब्यूरो Updated Mon, 22 Jun 2015 12:52 AM IST
विज्ञापन
एरिया के हिसाब से भवन स्वामियों पर स्वकर प्रणाली लागू की जानी है, लेकिन स्वकर प्रणाली रजिस्टर में भवन स्वामियों का ब्योरा प्रतिदिन अपडेट नहीं किया जा रहा है। जनरल सर्वे में बिल कलेक्टर गड़बड़ी कर रहे हैं।
विज्ञापन

नगर निगम प्रशासन द्वारा शहर क्षेत्र में जनरल सर्वे कराया जा रहा है। सर्वे करने की जिम्मेदारी बिल कलेक्टर को सौंपी गई है। नौ बिंदुओं पर सर्वे किया जा रहा है, जिसमें भवन स्वामी का आवास डामर रोड, सीसी रोड, आम गली या मुख्य मार्ग के अगल बगल स्थित है,  भवन की छत आरबीसी या आरसीसी से निर्मित है, कितने एरिया में आवास निर्मित है, आवास में किराएदार हैं तो तो कितने हैं, भवन में व्यावसायिक प्रतिष्ठान तो नहीं संचालित किया जा रहा हैस व्यावसायिक प्रतिष्ठान कब से शुरू है समेत अनेक जानकारियां निर्धारित प्रारूप पर भरने के बाद स्वकर प्रणाली रजिस्टर में दर्ज की जानी है। लेकिन, मनमाने तरीके से कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन

 नगर निगम प्रशासन ने अधीनस्थों को निर्देश जारी किए थे कि प्रतिदिन का डाटा की हाउस टैक्स विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा जांच पड़ताल की जाएगी। लेकिन, इस दिशा में अभी तक कोई कदम नहीं उठाया गया है। नगर निगम प्रशासन को यह जानकारी स्वकर प्रणाली रजिस्टर जांच के दौरान हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपर नगर आयुक्त रोहन सिंह के मुताबिक जनरल सर्वे कार्य में किसी भी स्तर से लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सर्किल क्षेत्र के बिल कलेक्टर सर्वे के दौरान सही जानकारी रजिस्टर व निर्धारित प्रोफार्मा में भरें। आपत्ति मांगे जाने के दौरान कहीं से शिकायत प्राप्त हुई कि नियम विपरीत कार्य किया गया है तो संबंधित सर्किल के बिल कलेक्टर पर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed