{"_id":"6603460d1ac71dbf9d058f84","slug":"district-panchayat-constructed-700-meter-road-on-forest-department-land-jhansi-news-c-360-1-jh11003-104730-2024-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: वन विभाग की जमीन पर जिला पंचायत ने कर दिया 700 मीटर सड़क का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: वन विभाग की जमीन पर जिला पंचायत ने कर दिया 700 मीटर सड़क का निर्माण
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। ग्राम सैंयर में जिला पंचायत विभाग ने वन विभाग की जमीन पर तीन मीटर चौड़ी और सात सौ मीटर लंबी सीसी सड़क का निर्माण करा दिया। निर्माण से पहले वन विभाग के अफसरों से अनुमति भी नहीं ली गई। शिकायत मिलते ही वन विभाग ने जिला पंचायत के अधिकारियों को नोटिस जारी करते हुए जवाब तलब किया है। वहीं विभागीय अफसर अब एफआईआर दर्ज कराने की बात कह रहे हैं।
झांसी का भौगोलिक क्षेत्रफल 5024 वर्ग किलोमीटर है जिसमें 33000 हेक्टेअर क्षेत्रफल में जंगल फैला हुआ है। वन क्षेत्रों की रक्षा के लिए वन विभाग द्वारा जिले में सात वन रेंज स्थापित की गईं हैं। इनमें क्षेत्रीय वन अधिकारी सहित वन दरोगा और वन रक्षकों की तैनाती की गई है। पिछले दिनों जिला पंचायत ने वन विभाग की अनुमति के बिना ग्राम सैंयर में मुख्य मार्ग से बलखंडेश्वर तक सात सौ मीटर सड़क का निर्माण करा दिया। हालांकि सीसी सड़क का निर्माण कई दिनाें तक चलता रहा लेकिन वन विभाग के अफसरों को खबर तक नहीं लगी। मामले की शिकायत वन विभाग के आला अफसरों की गई। शिकायत होते ही वन विभाग के अफसर हरकत में आए और प्रकरण की जांच में जुट गए हैं। प्रभागीय वन अधिकारी जेबी शेंडे ने बताया कि जिला पंचायत ने ग्राम सैंयर में सात सौ मीटर सीसी सड़क का निर्माण कराया है जिसकी अनुमति वन विभाग से नहीं ली गई है। प्रकरण की जांच कराई जा रही है। जांच में दोषी पाए जाने पर विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।