फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   District hospital's lab is getting hi-tech, reports can be prepared at community health centers

Jhansi News: हाईटेक हो रही जिला अस्पताल की लैब, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर निकाली जा सकेगी रिपोर्ट

Sun, 17 Mar 2024 02:25 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Sun, 17 Mar 2024 02:25 AM IST
विज्ञापन
District hospital's lab is getting hi-tech, reports can be prepared at community health centers
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। जिला अस्पताल में आने वाले मरीजों को स्वास्थ्य सेवाओं और आधुनिक मशीनों से जांच की सुविधा मिल रही है। अब अस्पताल पूरे जिले में लैब की सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। इसके लिए जिले भर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के कंप्यूटरों को जिला अस्पताल की लैब से जोड़ने की तैयारी है।

जिला अस्पताल की लैब में लगभग 100 प्रकार की जांचें होती हैं। इन जांचों का अधिकतर लाभ अस्पताल आकर सैंपल देने वाले मरीजों को ही मिलता है। अस्पताल की लैब को इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैब स्कीम के तहत अपग्रेड करने का काम शुरू हो गया है। इस काम को आगामी तीन माह में पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद जिले भर के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर लिए जाने वाले सैंपल जांच के लिए जिला अस्पताल भेजे जाएंगे। इसके बाद उनकी रिपोर्ट सीधे स्वास्थ्य केंद्रों के कंप्यूटर पर उपलब्ध हो जाएगी। इसके लिए सभी कंप्यूटरों को इंटरलिंक किया जाएगा। सीएमएस डॉ. प्रमोद कटियार ने बताया कि अस्पताल की लैब को अपग्रेड करने का काम शुरू हो गया है। आगामी तीन माह में लैब पूरी तरह तैयार हो जाएगी। जिसका लाभ पूरे जिले को मिलने लगेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed