फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   District engineer not posted, work worth Rs. 3.5 crore stuck

Jhansi News: जिला अभियंता की तैनाती नहीं, साढ़े तीन करोड़ के काम अटके

Fri, 25 Jul 2025 10:23 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jul 2025 10:23 PM IST
विज्ञापन
District engineer not posted, work worth Rs. 3.5 crore stuck

विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। जिला पंचायत में जिला अभियंता का तबादला होने के बाद से पद खाली चल रहा है। ऐसे में विभाग के खाते में पंचम वित्त से मिले साढ़े तीन करोड़ रुपये पड़े हुए हैं। निविदा प्रक्रिया न हो पाने से विकास कार्य अटके पड़े हैं।


जिला पंचायत के जिला अभियंता का एक ही पद है। यहां तैनात रहे जिला अभियंता राकेश कुमार सिंह का जून में औरैया स्थानांतरण हो गया था। उनके तबादले के बाद से अब तक किसी की भी तैनाती नहीं हुई है। वहीं, विभाग में जूनियर इंजीनियर के पांच पद हैं। एक जेई का तबादला सुल्तानपुर हो चुका है। हालांकि, दो जेई विभाग को मिल गए हैं मगर जिला अभियंता न होने से विभाग में निविदा नहीं निकल पा रही है। बताया गया कि निविदाओं का तकनीकी परीक्षण आदि कार्य का जिम्मा इन्हीं पर होता है। ऐसे में राज्य वित्त आयोग से तीन किस्तों में मिल चुके साढ़े तीन करोड़ रुपये खाते में ही पड़े हुए हैं। वहीं, अपर मुख्य अधिकारी अली वारिस का कहना है कि जल्द ही जिला अभियंता की तैनाती की उम्मीद है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed