{"_id":"60c509618ebc3e6d4827a84b","slug":"distric-hospital-and-medical-college-blood-donation-day-yesterday-jhansi-news-jhs1969735173","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में रक्तदान शिविर कल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में रक्तदान शिविर कल
विज्ञापन
झांसी। विश्व रक्तदान दिवस पर अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में 14 जून यानी सोमवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। मौजूदा समय में सरकारी अस्पतालों में महज 17 यूनिट रक्त ही उपलब्ध है। ऐसे में अमर उजाला की अपील है कि ज्यादा से ज्यादा लोग रक्तदान करें।
हर बार 14 जून को अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा ब्लड डोनेशन शिविर का आयोजन किया जाता है। अब तक जिला अस्पताल में ही रक्तदान शिविर का आयोजन होता था मगर इस बार मेडिकल कॉलेज में भी शिविर लगेगा। ऐसे में मेडिकल कॉलेज के आसपास रहने वाले लोग वहीं पर स्थित ब्लड बैंक पहुंचकर रक्तदान कर सकेंगे। इन दिनों दोनों ही सरकारी चिकित्सालयों में रक्त की काफी कमी है। जिला अस्पताल में तो एक भी निगेटिव ग्रुप का ब्लड उपलब्ध नहीं है। जबकि, मांग काफी ज्यादा है। इन हालातों में रक्तदान का महत्व और बढ़ गया है। आपका एक यूनिट रक्त चार लोगों की जान बचा सकता है।
कहां-कितना ब्लड उपलब्ध
हॉस्पिटल यूनिट ग्रुप
जिला अस्पताल पांच सिर्फ बी पॉजिटिव
मेडिकल कॉलेज 12 ए, बी, ओ पॉजिटिव व बी, ओ, एबी निगेटिव
वैक्सीन लगवाने वाले 14 दिन बाद दे सकते ब्लड
यदि आपने कोरोना की वैक्सीन लगवाई है और उसको 14 दिन बीत गए हैं तो आप ब्लड डोनेट कर सकते हैं। मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. एमएल आर्या ने बताया कि कोरोना की वैक्सीन लगवा चुके लोग रक्तदान को लेकर भ्रम में न रहें। कोरोना की पहली या फिर दूसरी डोज लगे दो सप्ताह बीत चुके हैं तो रक्तदान करने में कोई परेशानी नहीं है।