{"_id":"6143a6528ebc3e5ad8801c18","slug":"disruption-of-dengue-test-removed-in-district-hospital-got-two-hundred-kits-jhansi-news-jhs204493978","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल में डेंगू जांच की अव्यवस्था दूर, मिली दो सौ किट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल में डेंगू जांच की अव्यवस्था दूर, मिली दो सौ किट
विज्ञापन
झांसी। जिला अस्पताल में डेंगू की जांच को लेकर हो रहे लेटलतीफी और अव्यवस्था के बीच राहत भरी खबर है। स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू की जांच के लिए अस्पताल को एनएस-1 की 200 किट उपलब्ध करा दी है। इसमें डेंगू की पुष्टि होने पर मेडिकल कॉलेज में दोबारा जांच के लिए सैंपल भेजा जाता है।
जिला अस्पताल में पिछले कई दिनों से मरीजों की सेहत के साथ खिलवाड़ चल रहा था। डेंगू के संदिग्ध रोगियों के सैंपल मेडिकल कॉलेज में एलाइजा टेस्ट के लिए भेजे जाने के बजाए मरीज ही वहां सैंपल निकलवाने के लिए भेजे जा रहे थे। जबकि, ये काम जिला अस्पताल को ही कराना होता है। मरीजों की इस समस्या को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया। इसके बाद अस्पताल की व्यवस्था सुधरने लगी हैं। सीएमओ ने जिला अस्पताल को डेंगू की एनएस-1 जांच करने के लिए 200 किट उपलब्ध करा दी हैं। इससे जांच होने के बाद मरीज जब रिपोर्ट पॉजिटिव आती है तो सैंपल मेडिकल कॉलेज एलाइजा टेस्ट के लिए भेजा जाता है। वहीं, वार्ड में भर्ती डेंगू के मरीजों की एलाइजा टेस्ट के लिए भी वॉयल से सैंपल भेजे जाने लगे हैं। इससे मरीज राहत महसूस कर रहे हैं।
एक सप्ताह से बुखार बना हुआ था। जिला अस्पताल में भर्ती होने के बाद बुधवार को वॉयल के जरिए डेंगू जांच का सैंपल मेडिकल कॉलेज भिजवाया गया है। - रजनी, उनाव गेट।
विज्ञापन
बुखार, सिर दर्द और बदन दर्द की समस्या बनी हुई है। डेंगू की जांच के लिए सैंपल मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है। अब मरीजों को वहां नहीं जाना पड़ रहा है। - मेघा, तालबेहट।
जिला अस्पताल को डेंगू की जांच के लिए एनएस-1 की 200 किटें दी गई हैं। जब ये किटें खत्म हो जाएंगी तो फिर और उपलब्ध कराई जाएंगी। जांच में जिनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आती है, उनका सैंपल दोबारा मेडिकल कॉलेज भेजा जाता है। - डॉ. अनिल कुमार, सीएमओ।