फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   dispute over premium parking at Jhansi railway station one head split

Jhansi: पार्किंग को लेकर हुआ दो पक्षों में पंगा, जमकर चले ताल-घूसे; एक का सिर फटा, दो का शांति भंग में चालान

Thu, 11 May 2023 07:58 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 11 May 2023 07:58 PM IST
सार

इस घटना में ऑटो चालक नरेश राठौर का सिर फट गया। इस पर पुलिस दोनों पक्षों को जीआरपी थाने ले आई। जीआरपी ने ऑटो चालक नरेश राठौर व पार्किंग के कर्मचारी राजेंद्र राय का शांतिभंग में चालान किया है। 

विज्ञापन
dispute over premium parking at Jhansi railway station one head split
पार्किंग को लेकर दो पक्षों में विवाद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झांसी रेलवे स्टेशन के बाहर गुरुवार को प्रीमियम पार्किंग में दो पक्षों में जमकर विवाद हुआ। इस दौरान एक व्यक्ति का सिर फट गया। जीआरपी ने इस मामले में दो लोगों का शांतिभंग में चालान किया है।

विज्ञापन

पुलिया नंबर नौ निवासी नरेश राठौर ऑटो चलाते हैं। गुरुवार की सुबह वह स्टेशन के बाहर सड़क पर ऑटो में सवारियां बैठा रहे थे। इसी दरम्यान प्रीमियम पार्किंग के कर्मचारी वहां आ पहुंचे और हटाने के लिए कहने लगे। इसका विरोध करने पर पार्किंग कर्मचारी विवाद करने लगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी होने पर मौके पर पहुंचे जीआरपी के सिपाहियों ने दोनों पक्षों को वहां से भगा दिया। लेकिन, इसके कुछ देर बाद फिर दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। 

विज्ञापन

इस घटना में ऑटो चालक नरेश राठौर का सिर फट गया। इस पर पुलिस दोनों पक्षों को जीआरपी थाने ले आई। जीआरपी ने ऑटो चालक नरेश राठौर व पार्किंग के कर्मचारी राजेंद्र राय का शांतिभंग में चालान किया है। पार्किंग में हुए विवाद का वीडियो भी वायरल हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed