फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Dispute in Panchayat over land dispute, one dead, four injured

Jhansi News: जमीन के झगड़े को लेकर जुटी पंचायत में विवाद, एक की मौत चार घायल

Wed, 27 Dec 2023 12:49 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Dec 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
Dispute in Panchayat over land dispute, one dead, four injured
दो के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज, हिरासत में लिया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। मंगलवार को रक्सा थाना इलाके में जमीन के झगड़े के निपटारे को लेकर एक मकान की छत पर जुटी पंचायत में विवाद हो गया। इस दौरान छत से गिरने से एक युवक की मौत हो गई जबकि मारपीट में एक महिला समेत चार लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों का इलाज मेडिकल कॉलेज में जारी है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। दोनों को हिरासत में ले लिया गया है और वे पुलिस अभिरक्षा में मेडिकल कॉलेज में भर्ती हैं। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।
रक्सा थाना इलाके के ग्राम अठौंदना में रहने वाले रूप सिंह कुशवाहा के घर पर मंगलवार की दोपहर जमीन पर कब्जे को लेकर पंचायत चल रही थी, जिसमें रूप सिंह, उसकी पत्नी ममता देवी व भतीजे आशिक के अलावा नगरा निवास चंद्रशेखर सोनी व मेहंदी हसन भी शामिल थे। सभी छत पर बैठकर बातचीत कर रहे थे। इसी दरम्यान उनमें विवाद होने लगा। धक्का-मुक्की के बीच पांचों बगैर मुंडेर की छत से नीचे आ गिरे। सिर में चोट लगने की वजह से रूप सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पांचों को आनन-फानन मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। यहां इलाज के दौरान रूप सिंह की मौत हो गई। इससे गांव का माहौल गरमा गया। डीआईजी जोगेंद्र कुमार और एसएसपी राजेश एस ने घटना स्थल का जायजा लिया। फील्ड यूनिट ने साक्ष्य इकट्ठा किए।
विज्ञापन

इस मामले में एसएसपी राजेश एस ने बताया कि मृतक रूप सिंह और उसके दो भाई रमेश, कैलाश व मां बेटीबाई के पास नौ एकड़ पैतृक जमीन थी। इन सभी ने अपनी जमीन नगरा निवासी चंद्रशेखर सोनी और मेहंदी हसन को बेच दी थी। लेकिन, उन्हें जमीन का कब्जा नहीं मिला था। जमीन पर कब्जे की बात करने चंद्रशेखर और मेहंदी हसन बुधवार को रूप सिंह के घर गए थे। इस दरम्यान दोनों पक्षों के बीच वाद-विवाद और धक्का-मुक्की होने लगी और पांचों छत से गिर गए। इसमें रूप सिंह के सिर में गंभीर चोट आ गई, जिससे उसकी मौत हो गई। इस मामले में मृतक के भाई की तहरीर पर चंद्रशेखर और मेहंदी हसन के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों पुलिस अभिरक्षा में मेडिकल कॉलेज में भर्ती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, मृतक के भाई रमेश कुशवाहा ने पुलिस से की शिकायत में बताया कि आरोपी चंद्रशेखर सोनी और मेहंदी हसन अपने चार-पांच अज्ञात साथियों के साथ उसके घर आए थे। यहां उन्होंने जमीनी विवाद में लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे उसकी भाई की मौत हो गई। हालांकि, पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed