फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   dispute between teemardar and sequrity gaurd

इमरजेंसी वार्ड में सुरक्षागार्ड व तीमारदार भिड़े, हंगामा

Sat, 21 Dec 2019 01:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Dec 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
dispute between teemardar and sequrity gaurd
झांसी। शुक्रवार को मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड में उपचार के लिए लाए गए मरीज का इलाज न किए जाने पर तीमारदारों ने मोबाइल से वीडियो बनाना शुरू कर दिया। इस पर चिकित्सकों ने नाराजगी जताते हुए सुरक्षा गार्डों से उन्हें बाहर निकालने को कहा। इस पर तीमारदार व सुरक्षा गार्डों में विवाद हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को समझाकर मामला शांत कराया। मामला बिगड़ने के बाद परिजन मरीज को लेकर चले गए।
विज्ञापन

कोतवाली के दतिया गेट अंदर निवासी शमशाद खान (65) की शुक्रवार सुबह अचानक तबियत खराब हो गई। परिजन उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी वार्ड लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने भर्ती तो कर लिया, लेकिन उपचार न होने पर परिजन नाराज हो गए। मरीज के साथ आए रिश्तेदार मोबाइल से वीडियो बनाने लगे। यह देखकर चिकित्सकों ने नाराजगी जाहिर कर सभी को बाहर निकालने को कहा। जिस पर विवाद खड़ा हो गया। मौके पर पहुंचे गार्ड तीमारदारों को बाहर निकालनेे लगे। जिस पर तीमारदार व गार्डों के बीच विवाद हो गया। सूचना मिलते ही विश्वविद्यालय व मेडिकल कॉलेज चौकी पुलिस ने पहुंचकर मामले की जानकारी ली। परिजनों को समझाकर मामला शांत कराया। मामला बिगड़ने पर परिजन मरीज को अपने साथ वापस ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed