{"_id":"5df933d98ebc3e8800729501","slug":"dispute-beaten-in-jhansi-jhansi-news-jhs155256339","type":"story","status":"publish","title_hn":"आशिक चौराहा पर विवाद, सिपाही को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आशिक चौराहा पर विवाद, सिपाही को पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। कोतवाली क्षेत्र के आशिक चौराहा पर मंगलवार की रात दुकानदारों व कुछ युवकों में मारपीट हो गई। इससे सड़क पर हंगामा हो गया। इस बीच मौके पर पहुंचे एक सिपाही के साथ भी लोगों ने मारपीट कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को लेकर थाने आ गई।
सोमवार की रात कोतवाली क्षेत्र के आशिक चौराहा स्थित एक बिरयानी की दुकान में भीड़ लगी थी। दुकान के अंदर जगह न होने के बाद भी कुछ युवक अंदर जबरन घूस रहे थे। दुकानदार ने रोका तो युवक उससे उलझ गए। गाली गलौज होने लगी। इस पर आसपास के दुकानदार भी एकत्रित हो गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। सड़क पर हंगामे जैसी स्थिति बन गई। इस बीच सूचना पर एक सिपाही मौके पर पहुंच गया। सिपाही ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया, तभी भीड़ में शामिल किसी ने सिपाही के साथ मारपीट कर दी। सिपाही की सूचना से कोतवाली थाने से फोर्स मौके पर पहुंच गया। बाद में दोनों पक्षों को पुलिस थाने ले आई। देर रात तक दोनों पक्ष थाने में बैठे थे।