फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Displaced shopkeepers' business in Orchha has slowed down

Jhansi News: ओरछा में विस्थापित दुकानदारों का धंधा हुआ मंदा

Sun, 25 May 2025 12:31 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 May 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Displaced shopkeepers' business in Orchha has slowed down
- कई ने तो दुकानें भी कर दी हैं बंद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ओरछा। धार्मिक नगरी ओरछा में पर्यटन विकास के लिए रामराजा लोक का निर्माण किया जा रहा है, जिसके चलते मंदिर परिसर से 52 दुकानदारों को पक्की दुकानों से हटाकर टीन की अस्थायी दुकानों में शिफ्ट कर दिया गया है। इससे उनके कारोबार में खासी गिरावट आ गई है। कई दुकानदारों ने तो अपनी दुकानें तक बंद कर दी हैं।
मंदिर परिसर में मिठाई, खिलौने व अन्य सामग्री की 52 दुकानें सालों से संचालित हो रहीं थीं। चूंकि, अब मंदिर परिसर को विस्तार देकर यहां रामराजा लोक का निर्माण किया जा रहा है। निर्माण कार्य जारी है, जिसके चलते 52 दुकानदारों को पक्की दुकानों से हटाकर अस्थायी दुकानों में शिफ्ट कर दिया गया है। लेकिन, प्रशासन का इस फैसले से कारोबार बुरी तरह से चरमरा गया है। मिठाई विक्रेता कुलदीप सेन और अभय ने बताया कि पहले उनकी दैनिक बिक्री पांच से दस हजार रुपये होती थी, लेकिन अस्थायी दुकानों में स्थानांतरित होने के बाद से यह 500-700 रुपये रोजाना पर पहुंच गई है। वहीं, पिछले 20 सालों से रामराजा मंदिर के बाहर मिठाई की दुकान संचालित कर रहे दुकानदार राजेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि विस्थापित 52 दुकानों में से 15 ने अभी तक अपनी दुकानें खोली भी नहीं हैं। प्लाईवुड के शेड में मिठाइयां दो घंटे भी नहीं टिक पा रहीं हैं। वे खराब हो जा रहीं हैं।
विज्ञापन

इस संबंध में ओरछा तहसीलदार और मंदिर व्यवस्थापक सुनील डाबर ने बताया कि रामराजा लोक का निर्माण पूरा होने के बाद रोजगार के नई अवसर सृजित होंगे। इससे स्थानीय दुकानदारों की बिक्री में वृद्धि होगी और युवाओं को रोजगार मिलेगा। हालांकि, अभी निर्माण कार्य के चलते दुकानदारों को कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed