फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Discussion held on the development of women's entrepreneurship.

Jhansi News: महिला उद्यमिता के विकास पर हुई चर्चा

Wed, 09 Sep 2026 01:57 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Discussion held on the development of women's entrepreneurship.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मऊरानीपुर। मंगलवार को संसदीय कार्यालय में एक विशेष बैठक का आयोजन हुआ, जिसमें सांसद डॉ. अनुराग शर्मा की पत्नी और वीरांगना फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम शर्मा मुख्य अतिथि रहीं। उन्होंने महिला उद्यमियों से सीधा संवाद किया।
संवाद का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में महिला व्यवसाय को बढ़ावा देना था। स्थानीय उत्पादन क्षमता को मजबूती प्रदान करने और व्यापार में अधिक मुनाफा अर्जित करने के व्यावहारिक तरीकों पर चर्चा हुई। पूनम शर्मा ने कहा कि आज के दौर में महिलाएं केवल घरेलू जिम्मेदारियों तक सीमित नहीं हैं। वे व्यापार और उद्योग जगत में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। वीरांगना फाउंडेशन और संसदीय कार्यालय का निरंतर प्रयास है कि महिला व्यापारियों को हर संभव संसाधन, प्रोत्साहन और मंच उपलब्ध कराया जाए। इसका लक्ष्य उन्हें आत्म-निर्भर बनाकर आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है।
विज्ञापन

बैठक में सांसद प्रतिनिधि जयशंकर देवलिया और नगर पालिका अध्यक्ष शशि श्रीवास भी बैठक में उपस्थित रहे। महिला व्यापार मंडल की अध्यक्ष राधा अग्रवाल, गीता रूसिया, प्रीति अग्रवाल, संगीता पुरवार, प्रवेश शर्मा, उमा राजपूत, सरोज अग्रवाल और कामिनी गुप्ता ने अपने व्यावसायिक अनुभव साझा किए। उन्होंने व्यापार विस्तार में आ रही चुनौतियों और उनके समाधान पर विचार-विमर्श किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed