फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Discrimination happens in schools with Muslim children

स्कूलों में मुस्लिम बच्चों के साथ होता है भेदभाव

Sun, 29 Nov 2015 01:10 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Sun, 29 Nov 2015 01:10 AM IST
विज्ञापन
Discrimination happens in schools with Muslim children
झांसी। राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग की सदस्य प्रोफेसर फरीदा अब्दुला खान ने कहा कि  विद्यालयों में मुस्लिम बच्चों के साथ भेदभाव किया जाता है। ऐसे में यह बच्चे पढ़ाई में पीछे रह जाते हैं। वह मिल्लत एजूकेशनल एंड वेलफेयर सोसायटी के तत्वावधान में राजकीय संग्रहालय में आयोजित मुस्लिम महिला शिक्षा जागरूकता सम्मेलन एवं मेधावी छात्रा अभिनंदन समारोह में भाग लेने के बाद अमर उजाला से बात कर रही थीं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि शोध के बाद पाया गया है कि विद्यालयों का वातावरण विशेष रूप से शिक्षकों का व्यवहार मुस्लिम समुदाय के बच्चों के लिए अलग रहता है। उन्होंने सहिष्णुता व असहिष्णुता विवाद पर कहा कि कु छ संगठन कौमों को बांटने का काम कर रहे हैं।
विज्ञापन


देश में मुस्लिमों के अधिकारों को चुनौती दी जा रही है। ऐसे में आवश्यक है कि सरकार इस चुनौती को गंभीरता से समझे और डर पैदा करने वाले संगठनों पर लगाम लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री देश के लोगों को भरोसा दिलाएं कि इस देश के सभी नागरिक बराबर हैं। उन्होंने साहित्यकारोें द्वारा किए जा रहे सम्मान वापसी का समर्थन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed