फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Dirty water from drains will not fall into Pahuj, trial of treatment plant will start from 25th.

Jhansi News: पहूज में नहीं गिरेगा नालों का गंदा पानी, 25 से शुरू होगा ट्रीटमेंट प्लांट का ट्रायल

Mon, 23 Sep 2024 02:40 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Sep 2024 02:40 AM IST
विज्ञापन
Dirty water from drains will not fall into Pahuj, trial of treatment plant will start from 25th.
- बुंदेलखंड की प्राचीन नदी को मिलेगा पुनर्जीवन
विज्ञापन

फोटो--- पहूज नदी
नीरज वर्मा
झांसी। पहूज नदी में नालों का गंदा पानी गिरने से रोकने के लिए बनाया गया सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट 25 सितंबर से शुरू हो जाएगा। दो दिन के ट्रायल के बाद 27 सितंबर को झांसी आ रहे प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसका उद्घाटन करेंगे। पहूज नदी को पुनर्जीवन देने की दिशा में यह बेहद अहम कदम साबित होगा।
बुंदेलखंड की प्राचीन नदियों में से एक पहूज अपनी लगभग दो सौ किमी की जीवन यात्रा के पेयजल और सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध कराती है। नदी को पुनर्जीवन देने के लिए अमर उजाला की ओर से मुहिम चलाई जा रही है, जो अब रंग लाने लगी है। नदी में महानगर के चार नालों का गंदा पानी गिरने से रोकने के लिए नगर निगम ने 100 करोड़ रुपये की लागत से 26 एमएलडी का सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) बनवाया है। विद्युत सुरक्षा का अनापत्ति प्रमाण पत्र मिलने के बाद बिजली विभाग की ओर से 1467 किलोवाट (205, 54, 210, 917 व 81 किलोवाट) के पांच अलग-अलग बिजली कनेक्शन भी दे दिए हैं। 25 सितंबर से नालों के गंदे पानी का शुद्धिकरण शुरू कर दिया जाएगा। इसके बाद साफ पानी को पहूज नदी में छोड़ा जाएगा। दो दिन के ट्रायल के बाद झांसी दौरे पर आ रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 27 सितंबर को एसटीपी का उद्घाटन करेंगे। एसटीपी के चालू होने से पहूज नदी को काफी हद तक गंदगी से निजात मिल जाएगी।
विज्ञापन


पहूज नदी में नालों का गंदा पानी गिरने से रोकने के लिए 26 एमएलडी क्षमता का वाटर सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट बनाया गया है, जिसे 25 सितंबर से शुरू कर दिया जाएगा। दो दिन के ट्रायल के बाद 27 सितंबर को मुख्यमंत्री इसका उद्घाटन करेंगे। - सत्यप्रकाश, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed