फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Dirt of the dirt in the district library, could not be renovated

जिला पुस्तकालय में गंदगी का अंबार, नहीं हो सका जीर्णोद्धार

Thu, 16 Dec 2021 01:24 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Dec 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
Dirt of the dirt in the district library, could not be renovated
झांसी। राजकीय जिला पुस्तकालय प्रतियोगी परीक्षाओं और शोध के विद्यार्थियों के लिए वरदान है। अनेक जिलों से शोध के विद्यार्थी यहां से पुस्तकें लेकर अपनी शोध को पूरा करते हैं। सैकड़ों सेवानिवृत्त और पुस्तक प्रेमी यहां के सदस्य है। 55,000 किताबों का भंडार इस पुस्तकालय में है, लेकिन यह जीर्णोद्धार को तरस रहा है। अनदेखी के चलते यहां गंदगी का अंबार लगा है। कई बार लिखित प्रार्थनापत्र दिए जाने के बाद भी इसका कायाकल्प पर प्रयास नहीं किया जाता है।
विज्ञापन

पुस्तकालयाध्यक्ष मधुलिका खरे ने अप्रैल 2018 में नगर आयुक्त को प्रार्थना पत्र देकर पुस्तकालय की खाली पड़ी जमीन की सफाई और हरित पट्टिका बनाने की मांग की थी। मई 2018 में स्वयं जिलाधिकारी ने राजकीय जिला पुस्तकालय का निरीक्षण कर स्मार्ट सिटी योजना के तहत शौचालय बनाने का आदेश दिया था। बावजूद इसके अब तक शौचालय नहीं बनाया गया। एक बार फिर 2021 में नगर आयुक्त को और कमिश्नर को लिखित प्रार्थना पत्र देकर पुस्तकालय प्रांगण की सफाई की मांग की गई, लेकिन आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिला। ज्ञान का भंडार कहे जाने वाले पुस्तकालय से प्रशासन की नजरअंदाजी पुस्तकों के अपमान की जिम्मेदार है।
विज्ञापन

पुस्तकालय की सफाई करने के लिए कई बार लिखित प्रार्थना पत्र दिया है। स्मार्ट सिटी के तहत पुस्तकालय के कायाकल्प का नाम आया था, लेकिन अब तक कोई काम नहीं हुआ है। पुस्तकालय की हालत ये है कि उसकी खिड़कियां भी नहीं खोल सकते क्योंकि गंदगी और बदबू पूरे माहौल को खराब कर देती है। कई बार शिकायत के बाद भी कुछ काम नहीं हुआ है। - मधुलिका खरे, लाइब्रेरियन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed