{"_id":"6410affacd1a6e21eb0f5016","slug":"directors-will-be-elected-unopposed-on-more-than-half-the-posts-of-pacs-jhansi-news-jhs240684958-2023-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: पैक्स के आधे से ज्यादा पदों पर निर्विरोध चुन जाएंगे डायरेक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: पैक्स के आधे से ज्यादा पदों पर निर्विरोध चुन जाएंगे डायरेक्टर
विज्ञापन
झांसी। जिले की 58 साधन सहकारी समितियों में आधे से ज्यादा डायरेक्टर निर्विरोध चुन जाएंगे। बशर्ते, नामांकन खारिज न हो। सहकारिता विभाग को देर शाम तक 56 समितियों के नामांकन की सूचना उपलब्ध हो पाई। इसमें 504 निदेशक के पदों पर 269 के लिए सिर्फ एक-एक नामांकन ही हुआ है। 231 पदों पर दो या उससे ज्यादा आवेदन आए हैं। अब इन्हीं पदों पर चुनाव होगा।
मंगलवार को सुबह से ही समितियों के निदेशक के नामांकन को लेकर दावेदार पहुंचने लगे थे। शांतिपूर्ण ढंग से सभी समितियों में नामांकन प्रक्रिया पूर्ण हुई। देर शाम तक जिला सहायक सहकारी निर्वाचन अधिकारी के पास तक किसान सेवा सहकारी समिति लिमिटेड सेमरी और अंबरगढ़ को छोड़कर शेष 56 समितियों में निदेशक की नौ-नौ सीटों पर हुए नामांकन की सूचना पहुंच गई। साधन सहकारी समिति खैलार, भोजला, बरुआसागर और किसान सेवा सहकारी समिति चिरगांव में सभी सीटों के लिए एक-एक ही आवेदन आया। इसके अलावा 504 निदेशक पदों के लिए 269 सीटों पर भी एक-एक ही नामांकन हुआ। ऐसे में अगर इनके नामांकन फॉर्म में किसी प्रकार की त्रुटि नहीं पाई जाती है तो इन सभी का निर्विरोध निर्वाचन तय है। वहीं, 231 सीटों पर दो या इससे अधिक नामांकन होने पर चुनाव कराया जाएगा।
वेतन भोगी समितियों के भी हुए नामांकन
साधन सहकारी समितियों के साथ-साथ वेतन भोगी समितियों के निदेशक चुनने को लेकर भी नामांकन हुए। महर्षि वाल्मीकि सहकारी ऋण समिति लिमिटेड, नगर निगम की नौ सीटों के लिए 18 और जिला विकास कार्यालय कर्मचारी वेतन भोगी सहकारी समिति के लिए नौ लोगों ने नामांकन किया है।
विज्ञापन
नामांकन प्रपत्रों की जांच आज
समितियों के लिए हुए नामांकन के प्रपत्रों की जांच बुधवार को होगी। साथ ही वैद्य नामों का प्रदर्शन किया जाएगा। बृहस्पतिवार को नाम निर्देशन प्रपत्र की नाम वापसी, अंतिम नाम निर्देशन पत्रों का प्रदर्शन और चुनाव चिह्नों का आवंटन होगा। 18 मार्च को सभी 59 समितियों में निदेशक चुनने के लिए मतदान होगा। सामान्य सदस्यों के निर्वाचन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद 19 मार्च को सभापति, उप सभापति व अन्य समितियों में भेजे जाने वाले प्रतिनिधियों का निर्वाचन होगा।