{"_id":"682507cc17a37fd2650da1c4","slug":"director-of-baidyanath-ayurveda-pt-anand-merged-into-the-five-elements-jhansi-news-c-11-1-jhs1032-555125-2025-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: पंचतत्व में विलीन हुए बैद्यनाथ आयुर्वेद के निदेशक पं.आनंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: पंचतत्व में विलीन हुए बैद्यनाथ आयुर्वेद के निदेशक पं.आनंद
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। श्री बैद्यनाथ आयुर्वेद भवन प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर रहे पं. आनंद शर्मा बुधवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। सभी धार्मिक कर्मकांड के बीच उनका अंतिम संस्कार ग्वालियर रोड स्थित बैद्यनाथ कंपाउंड में हुआ। मुखाग्नि उनके बड़े पुत्र प्रशांत शर्मा ने दी।
जाने-माने कारोबारी पं. आनंद शर्मा का 66 वर्ष की आयु में मंगलवार को नई दिल्ली में निधन हो गया था। उनके पारिवारिक सदस्यों ने बताया कि वह लंबे समय से बीमार थे। उपचार के लिए उनको दिल्ली ले जाया गया। मंगलवार को उन्होंने वहां अंतिम सांस ली। देर-शाम विशेष वाहन से उनके शव को अंतिम संस्कार के लिए झांसी लाया गया।बुधवार दोपहर अंतिम यात्रा उनके सिविल लाइंस स्थित आवास से आरंभ हुई। अंतिम यात्रा के दौरान सांसद अनुराग शर्मा, अतुल शर्मा, सुरेश शर्मा नागपुर वाले, भतीजे कार्तिकेय, प्रद्युम्न शर्मा समेत पूर्व मंत्री रविंद्र शुक्ला, प्रदीप जैन आदित्य, डमडम व्यास समेत बैद्यनाथ परिवार के प्रयागराज, नागपुर, झांसी, दतिया से भी सैकड़ों लोग शामिल रहे। ब्यूरो
विज्ञापन