फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   DIOS demands JD to investigate GIC episode

Jhansi News: डीआईओएस ने जेडी से की जीआईसी प्रकरण में जांच की मांग

Mon, 27 Feb 2023 11:26 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Feb 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
DIOS demands JD to investigate GIC episode
झांसी। जीआईसी के प्रधानाचार्य को धमकी मिलने और बोर्ड परीक्षा में व्यवधान उत्पन्न करने के चलते जांच कराने की मांग की गई है। डीआईओएस ने जेडी को पत्र लिखकर मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने की बात कही है।
विज्ञापन

राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य सतीश कुमार और सत्येंद्र पाल सिंह के बीच विवाद बढ़ गया है। जीआईसी प्रधानाचार्य ने सत्येंद्र पाल सिंह पर धमकी देने और बोर्ड परीक्षा में व्यवधान उत्पन्न करने का मुकदमा दर्ज कराया था। सत्येंद्र पाल सिंह ने जीआईसी प्रधानाचार्य के खिलाफ महारानी लक्ष्मीबाई को अपशब्द कहने और प्रयोगात्मक परीक्षा के नाम पर अवैध वसूली की शिकायत की थी।
विज्ञापन

प्रयोगात्मक परीक्षा में अवैध वसूली को लेकर कई ऑडियो भी वायरल हुए थे। इसके बाद इस मामले में दोनों तरफ से उच्चाधिकारियों से जांच कराने की मांग की जा रही है। लेकिन, हाल ही में जिला विद्यालय निरीक्षक ने संयुक्त शिक्षा निदेशक (जेडी) से इस मामले की जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआईओएस ओपी सिंह के अनुसार अब इस प्रकरण की जांच उच्च स्तर पर कराई जाएगी, जो दोषी पाया जाएगा, उसे दंडित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed