{"_id":"65b2cf5bcddfd79078083734","slug":"dig-gets-citation-and-ssp-gets-gold-medal-of-appreciation-jhansi-news-c-11-1-jhs1002-251390-2024-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: डीआईजी को मिला प्रशस्ति पत्र और एसएसपी को प्रशंसा चिह्न गोल्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: डीआईजी को मिला प्रशस्ति पत्र और एसएसपी को प्रशंसा चिह्न गोल्ड
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पुलिस महानिदेशक ने झांसी रेंज के डीआईजी कलानिधि नैथानी को प्रशस्ति पत्र और एसएसपी राजेश एस को प्रशंसा चिह्न गोल्ड प्रदान किया गया है। इसके अलावा जालौन के एसपी डा. ईरज राजा को प्रशस्ति पत्र दिया गया है। डीजीपी ने झांसी रेंज के 16 पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों को सम्मानित किया है।
पुलिस महानिदेशक की ओर डीआईजी कलानिधि नैथानी को प्रशस्ति पत्र संवेदनशील जनपद अलीगढ़ में एसएसपी रहते हुए कानून व्यवस्था की स्थिति को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए दिया गया है। बता दें कि डीआईजी नैथानी झांसी आने से पहले अलीगढ़ में एसएसपी के पद पर तैनात थे। जबकि, एसएसपी राजेश एस को यह सम्मान अपराधों पर नियंत्रण के लिए दिया गया है। इसके अलावा गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर झांसी के नवाबाद थाने के प्रभारी निरीक्षक तुलसीराम पांडेय व प्रेमनगर थाने के प्रभारी निरीक्षक शिवशंकर सिंह राठौर को सराहनीय सेवा सम्मान चिह्न दिया गया है। उप निरीक्षक कुलभूषण सिंह, अरुण कुमार तिवारी व मुख्य आरक्षी शहनवाज खान को प्रशंसा चिह्न (सिल्वर) दिया गया है। वहीं, ललितपुर में तैनात निरीक्षक प्रभुनाथ को उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिह्न एवं निरीक्षक अशोक कुमार, मुख्य आरक्षी अनिल कुमार सिंह परिहार व आरक्षी चालक तुलसीदास को सराहनीय सेवा सम्मान चिह्न दिया गया है। उधर, जालौन जनपद में तैनात मुख्य आरक्षी निरंजन सिंह, बृजेंद्र सिंह भदौरिया, राम प्रजापति, आरक्षी आकाश जैन व अंकुश संखवार को प्रशंसा चिह्न (सिल्वर) प्रदान किया गया है।