{"_id":"6009dc608ebc3e30ca6aae89","slug":"diffence-coridor-will-be-built-base-for-600-carore-rupees-jhansi-news-jhs186675428","type":"story","status":"publish","title_hn":"600 करोड़ से रखी जाएगी डिफेंस कॉरिडोर की बुनियाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
600 करोड़ से रखी जाएगी डिफेंस कॉरिडोर की बुनियाद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। जिले में डिफेंस कॉरिडोर की बुनियाद 600 करोड़ रुपये से रखी जाएगी। रक्षा व एयरोस्पेस के इलेक्ट्रॉनिक सेक्टर में काम करने वाली कंपनी ये रकम यहां निवेश करेगी। 100 एकड़ भूमि में इकाई की स्थापना की जाएगी, जिससे सीधे तौर पर एक हजार लोगों को रोजगार मिलेगा।
जिले में डिफेंस कॉरिडोर के लिए गरौठा तहसील की 1,087 हेक्टेयर भूमि चिह्नित की गई। इसमें से अब तक 1,030 हेक्टेयर भूमि उत्तर प्रदेश विकास प्राधिकरण द्वारा ली जा चुकी है। शेष 57 हेक्टेयर भूमि लेने की कार्यवाही जारी है। पिछले साल हुई उत्तर प्रदेश इन्वेस्टर समिट में झांसी में इकाई स्थापित करने के लिए दो कंपनियों से करार हुआ था। लेकिन, अब तक इस दिशा में उन कंपनियों की ओर से कोई प्रभावी पहल नहीं की गई है। लेकिन, रक्षा व एयरोस्पेस के इलेक्ट्रॉनिक सेक्टर में काम करने वाली कंपनी नाइट्रो डायनेमिक्स एयरोस्पेस एंड डिफेंस कंपनी सामने आई है।
बुधवार को लखनऊ में कंपनी की सीईओ रेखा प्रसाद ने यूपीडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी अवनीश कुमार अवस्थी से भेंट की और उनसे इकाई की स्थापना के लिए झांसी में 100 एकड़ भूमि की आवश्यकता बताई। सीईओ ने बताया कि कंपनी यहां 600 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। इकाई से सीधे तौर पर 1000 लोगों को रोजगार हासिल होगा। निवेश का उक्त प्रस्ताव आने के बाद स्थानीय स्तर पर भी सरगर्मियां बढ़ गईं हैं। बाकी बची 57 हेक्टेयर भूमि लेने की दिशा में भी कार्यवाही ने तेजी पकड़ ली है।