{"_id":"5fee2ac78ebc3e3c85395e50","slug":"diffence-coridor-more-increse-in-jhansi-jhansi-news-jhs18490043","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी में और विस्तार लेगा डिफेंस कॉरिडोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी में और विस्तार लेगा डिफेंस कॉरिडोर
विज्ञापन
झांसी। नए साल में डिफेंस कॉरिडोर तेजी से आकार लेगा। झांसी में इसके ऑर अधिक विस्तार की संभावना है। झांसी में इकाई स्थापित करने के लिए कंपनियां लगातार संपर्क कर रही हैं। रडार आदि का निर्माण करने वाली सेंसर कम्युनिकेशन की कंपनियां दिलचस्पी दिखा रही हैं। अधिकारियों के अनुसार दो हजार एकड़ जमीन का अधिग्रहण कर किसानों को भुगतान कर दिया गया है। टहरौली के पांच अन्य गांवों में भी जमीन अधिग्रहण की तैयारी चल रही है।
छह जिलों से गुजरने वाले डिफेंस कॉरिडोर का सर्वाधिक 59 प्रतिशत हिस्सा झांसी में ही है। जिम्मेदार अधिकारियों के अनुसार सर्वाधिक तेजी से जमीन अधिग्रहण और किसानों को भुगतान यहीं पर हुआ है। कंपनियों की रुचि को देखते हुए पांच गांवों की जमीन के अधिग्रहण पर विचार चल रहा है। मांग को देखते हुए लगभग एक हजार एकड़ अतिरिक्त जमीन अधिग्रहण की जरूरत है। वहीं, एक हजार करोड़ के निवेश की इच्छुक बेल्जियम की कंपनी भी झांसी में जमीन तलाश रही है। यह कंपनी रडार व सेंसर कम्युनिकेशन से संबंधित उत्पाद बनाती है। 400, 500 करोड़ का निवेश करने वाली कई अन्य कंपनियां भी जानकारी जुटा रही हैं।
अलीगढ़ में जमीन का अलॉटमेंट हुआ
यूपीडा से संबद्ध डिफेंस कॉरिडोर के एक बड़े अधिकारी के अनुसार अलीगढ़ में कंपनियों को अलॉटमेंट हो चुका है। कानपुर में भी प्रक्रिया जारी है। लखनऊ में उपलब्ध जमीन से अधिक जमीन के लिए कंपनियाें ने रुचि दिखाई है। चित्रकूट में अभी तक किसी कंपनी ने दिलचस्पी नहीं दिखाई।
विज्ञापन
‘डिफेंस कॉरिडोर के लिए झांसी में जमीन का अधिग्रहण कर लिया गया है। उद्यमियों को अच्छा माहौल और सभी सुविधाएं उपलब्ध कराना लक्ष्य है ताकि क्षेत्र में औद्योगिक माहौल बने’
आंद्रा वामसी, जिलाधिकारी