फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Diesel loco shed will be converted into electric in two years

दो साल में डीजल लोको शेड इलेक्ट्रिक में हो जाएगा तब्दील

Wed, 19 Jan 2022 12:42 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Diesel loco shed will be converted into electric in two years
झांसी। रेलवे के डीजल इंजनों की जगह तेजी से इलेक्ट्रिक इंजन लेते जा रहे हैं। ऐसे में इनकी मरम्मत का काम भी बढ़ रहा है। इसे ध्यान में रखते हुए डीजल लोको शेड को 2024 तक इलेक्ट्रिक लोको शेड में तब्दील करने की योजना है। इस दिशा में काम तेजी से जारी है। डीजल लोको शेड में 38 इलेक्ट्रिक इंजनों का रूटीन मेंटनेंस किया भी जाने लगा है।
विज्ञापन

झांसी में डीजल लोको शेड की 1975 में हुई थी। इस शेड में डीजल से चलने वाले 241 इंजनों का नियमित रूप से मेंटनेंस किया जाता है। लेकिन, अब इलेक्ट्रिक इंजनों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। ऐसे में मेंटनेंस का काम भी बढ़ा हुआ है। हालांकि, झांसी में इलेक्ट्रिक लोको शेड भी स्थापित है, जिसमें नियमित रूप से इलेक्ट्रिक इंजनों का मेंटनेंस किया जाता है। लेकिन, इलेक्ट्रिक इंजनों की तेजी से बढ़ती संख्या की वजह से डीजल लोको शेड को भी इलेक्ट्रिक लोको शेड में तब्दील किया जा रहा है। एक साल पहले यहां 25 इलेक्ट्रिक इंजनों का रूटीन मेंटनेंस किया जा रहा है। ये संख्या बढ़कर अब 38 पर पहुंच गई है। 2024 तक डीजल लोको शेड को पूरी तरह से इलेक्ट्रिक लोको शेड में तब्दील कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

इलेक्ट्रिक इंजनों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है और डीजल इंजन कम होते जा रहे हैं, जिसके चलते 2024 तक डीजल लोको शेड को पूरी तरह से इलेक्ट्रिक लोको शेड में तब्दील कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मनोज कुमार सिंह, जनसंपर्क अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed