फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Dialysis was done in district hospital, sample sent for 10

जिला अस्पताल में कराई थी डायलिसिस, 10 का भेजा सैंपल

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2020 09:44 PM IST
विज्ञापन
Dialysis was done in district hospital, sample sent for 10
झांसी। कोरोना संक्रमण से जान गंवाने वाला किडनी रोगी जिला अस्पताल में चार-पांच दिन पहले डायलिसिस कराने गया था। कांटेक्ट ट्रेसिंग के बाद दस का सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिया गया है। इसके अलावा क्षेत्र के कई लोगों को भी क्वारंटीन किया गया है। इनका भी सैंपल लेकर जांच कराई जाएगी। बताया गया कि चिरगांव निवासी व्यक्ति पिछले दो साल से बीमार चल रहा था। उसकी किडनी फेल हो गई थी। जिला अस्पताल में वह सप्ताह में दो बार डायलिसिस कराने के लिए जाता था। कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने के बाद हिस्ट्री खंगाली गई तो पता चला कि चार-पांच दिन पहले उसने जिला अस्पताल में डायलिसिस कराई थी। इसके बाद एक डॉक्टर और नौ कर्मचारियों को क्वारंटीन कर सैंपल लेकर जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed