{"_id":"582dfc8d4f1c1b56369008d3","slug":"dial-100-tomorrow-rehearsal-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"डायल-100 कल से, रिहर्सल आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डायल-100 कल से, रिहर्सल आज
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Nov 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
police, jhansi news
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
योजना में कोई खामी न हो इसके लिए शुक्रवार को इस सेवा से जुड़े कर्मचारियों को रिहर्सल कराई जाएगी। बृहस्पतिवार को जिले का पुलिस कंट्रोल रूम रेडियो ओवर इंटरनेट प्रोटोकॉल (आरओआईपी) के माध्यम से लखनऊ के आधुनिक कंट्रोल रूम से जोड़ा गया, जिससे सूचनाएं आसानी से आदान प्रदान हो सकें। डायल-100 की गाड़ियों के 225 प्वाइंट और डिजीटल मैप में बने 50 हजार प्वाइंट आफ इंटरेस्ट बनाए गए हैं, इनका भी बृहस्पतिवार को परीक्षण किया गया।
शुक्रवार को होने वाली रिहर्सल में गाड़ियों के मौके पर पहुंचने की टाइमिंग चेक की जाएगी। इस सेवा के सुचारु संचालन के लिए शासन ने जिला पुलिस को देहात क्षेत्र के लिए 34 और शहर के लिए 11 कारें दी हैं। डायल-100 के 225 प्वाइंटों पर 42 गाड़ियों को तैनात किया जाएगा। एक गाड़ी कंट्रोल रूम पर रहेगी और दो जरूरत पड़ने पर दौड़ेंगी। इन गाड़ियों पर 105 सिपाही, 105 हेड कांस्टेबल और करीब 50 उपनिरीक्षकों को तैनात करना तय हुआ है। पुलिस कर्मियों की आठ-आठ घंटे की ड्यूटी लगाई जाएगी। सूचना मिलने पर शहर में 10-15 मिनट और देहात में 15-20 मिनट के अंदर पुलिस को मदद के लिए पहुंचना होगा।
जिले में डिजीटल मैपिंग के माध्यम से 50 हजार प्वाइंट आफ इंटरेस्ट डाउन लोड किए गए हैं। किसी घटना की सूचना मिलने पर संबंधित पुलिस की गाड़ी प्वाइंट आफ इंटरेस्ट के माध्यम से जल्द मौके पर पहुंचेगी। नोडल अधिकारी एसपी देहात सुधा सिंह ने बताया कि सारी व्यवस्थाएं कर ली गई हैं। शुक्रवार को रिहर्सल करके खामियों को दूर कर लिया जाएगा।