फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Dhaba worker killed by iron rod

सरिया से हमला कर ढाबा कर्मचारी की हत्या

Mon, 23 Sep 2019 07:21 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Sep 2019 07:21 PM IST
विज्ञापन
Dhaba worker killed by iron rod
सरिया से हमला कर ढाबा कर्मचारी की हत्या
विज्ञापन

चिरगांव/झांसी। थाना चिरगांव स्थित एक ढाबे पर कार्यरत कर्मचारी की सोमवार तड़के तीन लोगों ने सरिया से सिर पर हमला कर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देकर कुछ ही मिनट के भीतर हत्यारे भाग निकले। कुछ ही दूरी पर सो रहे ढाबा मालिक ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की पड़ताल कर तीन अज्ञात लोगाें पर एफआईआर दर्ज कर ली है।
थाना प्रेमनगर अंतर्गत राजगढ़ निवासी राजकुमार पाल उर्फ राजू (60) थाना चिरगांव स्थित एक ढाबे पर खाना बनाते थे। रविवार की देर रात ढाबे का काम निपटाने के बाद वह बाहर खटिया पर सो गए। सोमवार तड़के कार सवार तीन युवक ढाबे पर पहुंचे। मौके पर पहुंचकर युवकों ने ढाबे के मालिक के बारे में जानकारी ली। इससे पहले वह कुछ बता पाते, तभी एक युवक ने सरिया से सिर पर हमला कर दिया। जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटनास्थल से करीब दस फिट की दूरी पर ढाबा मालिक करन सिंह यादव भी सो रहे थे। आवाज आने पर उनकी आंख खुल गई, जैसे ही वह मौके पर पहुंचे, तब तक हत्यारे कार में बैठकर निकल चुके थे। खून से लथपथ हालत में राजकुमार को देखकर वह घबरा गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची चिरगांव पुलिस उनको मेडिकल कॉलेज लाई, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कार सवारों की तलाश शुरू कर दी है, लेकिन उनका पता नहीं चल सका। पुलिस ने मोड़कला निवासी ढाबा मालिक करन सिंह यादव की तहरीर पर तीन अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

ढाई साल से ढाबे पर था कार्यरत
बताया गया है कि मृतक राजकुमार मूलरूप से प्रतापगढ़ जिले का रहने वाले थे। जो ढाई साल पहले ही ढाबे पर काम करने आए थे, इसके बाद सोमवार को वह हादसे का शिकार हो गए। पुलिस के अनुसार ढाबे पर मालिक औैर मृतक समेत चार अन्य कर्मचारी भी थे। चार कर्मचारी अंदर सो रहे थे, जबकि ढाबा मालिक व मृतक बाहर सोए थे। पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है औैर ढाबा मालिक की भी कहानी पुलिस के गले नहीं उतर रही है। देर शाम पुलिस ढाबा मालिक से भी पूछताछ में जुटी रही। घटनास्थल पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक राहुल मिठास ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस को र्कई सुबूत भी हाथ लगे हैं। मंगलवार तक पूरे मामले का खुलासा भी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed