फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Devshayani Ekadashi today, marriages will stop

Jhansi News: देवशयनी एकादशी आज, थम जाएंगे विवाह

Wed, 17 Jul 2024 06:52 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jul 2024 06:52 AM IST
विज्ञापन
Devshayani Ekadashi today, marriages will stop
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


झांसी। बुधवार को देवशयनी एकादशी मनाई जाएगी। इसके साथ ही चातुर्मास भी शुरू हो जाएंगे। विवाह आदि थम जाएंगे, जो फिर देवोत्थान एकादशी से शुरू होंगे। बुधवार को मंदिरों में धार्मिक कार्यक्रम होंगे।
सनातन धर्म में देवशयनी एकादशी एवं चातुर्मास की अवधि का विशेष महत्व है। महंत मार्तंड स्वामी के अनुसार देवशयनी एकादशी पर भगवान विष्णु क्षीरसागर में आराम करने चले जाते हैं। ऐसे में विवाह कार्य चातुर्मास की अवधि में नहीं होते। चातुर्मास में संत महात्मा एक ही स्थान पर रहकर धर्म साधना करते हैं। देवशयनी एकादशी पर भगवान विष्णु एवं माता लक्ष्मी जी की आराधना करने से समस्त मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। गुरु पूर्णिमा पर्व 21 जुलाई को मनाया जाएगा।
विज्ञापन


श्रद्धालुओं ने किया सुंदरकांड का पाठ
झांसी। मंगलवार को सैंयर पहाड़ स्थित बलखंडेश्वर सिद्धपीठ बूढे़ महादेव धाम के प्रांगण में स्थित श्री पाताली सिद्धपीठ हनुमान मंदिर में श्रद्धालुओं ने सुंदरकांड का पाठ किया। गुप्त नवरात्र पर मां दुर्गा की आराधना की व अनुष्ठान किया। आरती के पश्चात विश्व कल्याण की प्रार्थना की गई। प्रसाद वितरण हुआ। इस दौरान महंत आनंद गिरि महाराज, अंजनी गिरि महाराज, श्रीराम गिरि महाराज, जगदेव गिरि महाराज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed