फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Devotees will be able to reach Pitambara Mai Darshan from Vande Bharat

Jhansi News: वंदे भारत से पीतांबरा माई दर्शन के लिए पहुंच सकेंगे श्रद्धालु

Mon, 12 May 2025 02:10 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 May 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
Devotees will be able to reach Pitambara Mai Darshan from Vande Bharat

विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

झांसी। दतिया रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत का ठहराव दिया गया है। इससे अब वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी आने के समय और आगरा कैंट-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी के समय में परिवर्तन करते हुए नई समय सारिणी रेलवे ने जारी की है।



पीतांबरा पीठ पर मां के दर्शन के लिए दूरदराज से यात्री दतिया आते हैं। ऐसे में वंदे भारत का ठहराव दतिया किए जाने की मांग की जा रही थी। इसलिए यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखकर गाड़ी संख्या 22469/22470 खजुराहो-हज़रत निजामुद्दीन-खजुराहो वंदे भारत एक्सप्रेस को दतिया रेलवे स्टेशन पर ठहराव किया जा रहा है। यह सुविधा 13 मई से शुरू होगी।
विज्ञापन


दतिया स्टेशन पर ठहराव के कारण गाड़ी संख्या 22469 खजुराहो से निजामुद्दीन वंदे भारत का ग्वालियर स्टेशन पर नया ठहराव शाम 7:28-7:33 बजे होगा तथा दतिया स्टेशन पर ठहराव समय 6:42-6:44 बजे होगा। वहीं, गाड़ी संख्या 22470 निजामुद्दीन से खजुराहो वंदे भारत का दतिया स्टेशन पर ठहराव समय 9:59-10:01 बजे होगा। झांसी स्टेशन पर नया ठहराव समय 10:30-10:35 बजे होगा। नए ठहराव के कारण गाड़ी संख्या 11902 आगरा कैंट-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी एक्सप्रेस का करारी स्टेशन पर नया ठहराव समय 10:13-10:14 बजे होगा। उक्त जानकारी पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed