फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Devotees were overwhelmed after seeing the drama of Bharat Milap.

Jhansi News: भरत मिलाप की लीला देख भक्त भावविभोर

Tue, 30 Sep 2025 01:07 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Sep 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Devotees were overwhelmed after seeing the drama of Bharat Milap.
बानपुर। किले के मैदान में श्रीराम लीला समिति की ओर से आयोजित रामलीला में सातवें दिन केवट संवाद प्रस्तुति दी गई। भरत मिलाप की लीला देख भक्तों की आंखें भर आईं।
विज्ञापन

श्रीराम की भेंट भक्त केवट एवं निषाद राज से होती है, जो प्रभु श्री राम को गंगा पार कराते हैं। राम लक्ष्मण और सीता चित्रकूट पहुंचते हैं, जहां वह अत्रि ऋषि और माता अनसुइया से मिलते हैं और सती अनसुइया माता सीता को पति भक्ति का ज्ञान देती हैं। इधर, अयोध्या में जब सुमंत निराश होकर लौटते हैं, तब महाराज दशरथ के दुख की सीमा नहीं रहती और वह राम के वियोग में अपने प्राण त्याग देते हैं। यह समाचार जब राजकुमार भरत और शत्रुघ्न को प्राप्त होता है तब उन्हें भी असहनीय पीड़ा होती है। वह श्रीराम को वापस अयोध्या लाने का निर्णय लेते हैं। चित्रकूट पहुंचने पर राम एवं भरत मिलाप देख दर्शक भावविभोर हो जाते हैं। इस दौरान सूर्पणखा की नाक कान काटने के साथ ही खर एवं दूषण वध की लीला का मंचन किया गया। इंद्रजीत सिंह गौर, डॉ अमित भट्ट, कल्लू राजा, अनीश खान, बल्लू सोनी, कपिल जैन सराफ, दिलीप सिंह, रमेश झा, चाली राजा, मुलायम सिंह राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed