फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Devotees immersed in the devotion of Har Har Mahadev

महादेव की भक्ति में विभोर हुए श्रद्धालु

Tue, 10 Aug 2021 01:24 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
Devotees immersed in the devotion of Har Har Mahadev
पटला के पंचमुखी महादेव मंदिर में भगवान का अभिषेक करते श्रद्धालु। अमर उजाला
हर-हर महादेव की भक्ति में विभोर हुए श्रद्धालु
विज्ञापन

झांसी। सावन का तीसरा सोमवार महादेव की भक्ति में विभोर रहा। शिव भक्त अपने आराध्य के दर्शन एवं जलाभिषेक के लिए शिवालयों में पहुंचे। इस दौरान श्रद्धालुओं ने रुद्री पाठ किया और सुख समृद्धि की कामना की। वहीं महानगर के कई स्थानों पर श्रद्धालुओं ने ओम नम: शिवाय और महा मृत्युंजय का जाप करते हुए पार्थिव शिवलिंग बनाए।
महानगर के पानी वाली धर्मशाला स्थित हजारिया महादेव मंदिर, भूतनाथ मंदिर, राजा बाबा महाकालेश्वर मंदिर सहित अन्य सभी शिवालयों में श्रद्धालु महादेव की पूजा के लिए ब्रह्म मुहूर्त से ही उमड़ने लगे। दिन भर जलाभिषेक के बाद शाम को भगवान का भव्य शृंगार किया गया और महाआरती की गई।
विज्ञापन

क्षत्रिय कलचुरी कलवार महासंघ एवं युवा शक्ति संगठन के संयुक्त तत्वावधान में बाहर बड़ागांव गेट स्थित श्री महाकालेश्वर राजा बाबा मंदिर पर श्रावण मास के तृतीय सोमवार को भगवान भोलेनाथ राजा बाबा सरकार का दूध दही पंचामृत से रुद्राभिषेक किया गया। इसके बाद शृंगार कर आरती की गई। इस मौके पर देश में कोरोना बीमारी को खत्म करने एवं परिवारों में सुख.समृद्धि की प्रार्थना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर अजीत राय, संजीव शर्मा, विशाल गुप्ता, सूर्यकांत निगम, पुरुषोत्तम ऋ षि, संजना गुप्ता, लक्ष्मी राय, अर्चना दुबे, तान्या राय, अंकित राय, गब्बर कुशवाहा, राजेंद्र चौधरी, कांता चौधरी, रामेश्वर राय, दिनेश राय, आनंद राय, नेहाल राजपूत मौजूूूद रहे। इधर गोविंद चौराहा मढ़िया मोहल्ला स्थित प्राचीन महाकालेश्वर मंदिर में पुजारी रामेश्वर प्रसाद उपाध्याय ने महादेव का भव्य शृंगार कर आरती की।
इस अवसर पर मणि उपाध्याय, अनिल गुप्ता, विनोद समाधिया मौजूद रहे। वहीं अंतरराष्ट्रीय हिंदू महासभा के जिला अध्यक्ष गोलू ठाकुर, दीपक शास्त्री, पशुपति नंदन, नीरज यादव ने मढ़िया महादेव का अभिषेक किया। इससे पहले पदयात्रा निकाली गई। भारत विकास परिषद मुख्य शाखा झांसी के शाखा अध्यक्ष वीरेंद्र गुप्ता, मनीष अग्रवाल, सचिव अमित सराया, अनुराधा गुप्ता, राखी जैन ने सिद्धेश्वर मंदिर में प्रसाद वितरण किया। श्रावण मास समारोह महासमिति के रवीश त्रिपाठी मार्तंड स्वामी, बाबा राम दास, अंकुर अग्रवाल ने पंचमुखी नागेश्वर महादेव का पंच महानदियों के जल से महाअभिषेक किया। उधर सैय्यर पहाड़ स्थित वनखंडेश्वर सिद्ध महादेव मंदिर पर अंजनी गिरी महाराज, कामता प्रसाद यादव, रामबाबू त्रिपाठी, पुष्पेंद्र सिंह ने भगवान का गंगा जल से अभिषेक किया और हर हर महादेव के जयकारे लगाए।

वहीं विश्व हिंदू परिषद, बजरंगदल, मातृशक्ति, दुर्गवाहिनी ने मढ़िया महादेव मंदिर में अभिषेक किया। इस मौके पर विनोद अवस्थी, प्रवीण शर्मा, चंद्रप्रकाश मित्तल, राजेंद्र सिंह कुशवाहा, शैलेश दूरवार, विवेक मिश्रा मौजूद रहे। राष्ट्रभक्त संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष अंचल अड़जरिया के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने फूटा चोपड़ा पंचमुखी महादेव मंदिर पर भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक किया। इस मौके पर जयदीप खरे, विवेक अरोरा, रवि खटीक, आदित्य तिवारी, कार्तिकेय पचैरी, गोलू, सागर, केके पांचाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed