{"_id":"6ad3d8c7283c260ea8005b47","slug":"devotees-flock-to-pitambara-peeth-heavy-crowds-expected-today-and-tomorrow-jhansi-news-c-11-jhs1019-899703-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: पीतांबरा पीठ में उमड़े श्रद्धालु, आज और कल रहेगी विशेष भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: पीतांबरा पीठ में उमड़े श्रद्धालु, आज और कल रहेगी विशेष भीड़
विज्ञापन
पीतांबरा माता के दर्शन l
- फोटो : Archive
झांसी। दतिया की पीतांबरा पीठ में नवरात्र के शनिवार पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से देर रात तक करीब 60 हजार श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। मंदिर के व्यवस्थापक चंद्रमोहन मिश्रा ने बताया कि श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। शनिवार रात 10:00 से धूमावती माई का विशेष अभिषेक हुआ, जिसमें हजारों श्रद्धालु शामिल हुए।
गुरु दीक्षा पाने वाले भक्तों के अलावा दतिया और दूरदराज से आने वाले भक्तों ने सबसे पहले मां पीतांबरा के दर्शन किए। इसके बाद मां धूमावती और वनखंडेश्वर महादेव व हनुमानजी के दर्शन किए। व्यवस्थापक ने बताया कि रविवार को अष्टमी है। इस दिन भी भक्तों की भीड़ रहती है। कुछ लोग अनुष्ठान करवाते हैं।
भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। उन्होंने बताया कि सोमवार को नवमी के दिन देवी मां का हवन होगा। हवन में शामिल होने के लिए कूपन का होना आवश्यक है। इन कूपनों का वितरण जारी है एवं यह 18 अक्तूबर तक जारी रहेगा। 19 अक्तूबर को नवमी के दिन मंदिर में भंडारा होता है, जिसमें हजारों श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करते हैं। गौरतलब है कि नवरात्र में इस सिद्धपीठ पर दीक्षा लिए अनेक भक्त यहां ठहरते हैं। नवमी पर नई यज्ञशाला में सुबह 7:00 बजे से और पुरानी यज्ञशाला में सुबह 9:00 बजे से हवन होगा, जो दोपहर 2:00 बजे तक चलेगा।