फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Devotees danced enthusiastically in Kalash Yatra

Jhansi News: कलश यात्रा में जमकर झूमे श्रद्धालु

Mon, 29 Jan 2024 02:59 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Mon, 29 Jan 2024 02:59 AM IST
विज्ञापन
Devotees danced enthusiastically in Kalash Yatra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। रविवार को श्री मारकंडेश्वर कुशवाहा समाज के तत्वावधान में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इसका जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। सागर गेट बाहर क्षेत्र में भव्य लाला हरदौल एवं लवकुश मंदिर के निर्माण के लिए भूमि पूजन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता वीरेंद्र कुशवाहा वीरू ने की। पंचायत भवन पंचकुइयां से कलश यात्रा का शुभारंभ सांसद अनुराग शर्मा ने किया। यात्रा में हजारों महिलाएं सिर पर कलश लेकर चल रही थीं। कलश यात्रा में लवकुश, लाला हरदौल, रानी झांसी, भोलेनाथ, श्रीराम दरबार की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। सीताराम कुशवाहा मंडली ने नृत्य कर सभी का मन मोहा। कलश यात्रा कोतवाली, सराफा बाजार, बड़ा बाजार, लक्ष्मी गेट से होकर हरदौल मंदिर पहुंची। नए मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन सदर विधायक रवि शर्मा, एमएलसी प्रतिनिधि आरपी निरंजन, जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम, दीपमाला कुशवाहा, सीताराम कुशवाहा, देवी सिंह कुशवाहा, राष्ट्रीय अध्यक्ष जुगल किशोर कुशवाहा, रामलाल कुशवाहा, पार्षद लखन कुशवाहा, भगवती देवी, राहुल कुशवाहा, सुंदर कुशवाहा, संरक्षक राजेंद्र कुशवाहा, रमेश चंद्र कुशवाहा, सुंदर कुशवाहा, हरिशंकर कुशवाहा, नाथू कुशवाहा, कमल कुशवाहा, नंदू कुशवाहा, कालीचरण कुशवाहा, सीमा कुशवाहा, मधु, शोभा, हेमलता, जय श्री, वीरेंद्र सिंह कुशवाहा, श्रीवर्धन, अखिलेश कुशवाहा ने किया। संचालन घनश्याम कुशवाहा और चौधरी रमेश चंद्र कुशवाहा ने किया। आभार लखनलाल कुशवाहा ने जताया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed