{"_id":"5ec836518ebc3e9065581a4c","slug":"devlopment-jhansi-news-jhs1673386120","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे के महत्वपूर्ण कार्यों पर खर्च होंगे 4147 करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे के महत्वपूर्ण कार्यों पर खर्च होंगे 4147 करोड़
विज्ञापन
Devlopment
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक राजीव चौधरी ने बुधवार को यातायात, स्टाफ व यात्री सुविधाओं, लेवल क्रासिंग, संरक्षा, रोड ओवर ब्रिज, रोड अंडर ब्रिज, सिग्नलिंग आदि से संबंधित कार्यों के प्रस्तावों की स्वीकृति के संबंध में की समीक्षा की।
मंडल प्रमुखों को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बताया कि चालू वित्त वर्ष 2020- 21 में झांसी, आगरा व प्रयागराज में चल रहे कार्यों के क्रियान्वयन और बेहतर ढांचागत सुविधाओं के नए कार्यों को मंजूरी देने के लिए 4147.23 करोड़ के बजट का प्रावधान किया गया है। इसमें 1600 करोड़ रुपये विभिन्न चल रही ट्रैक दोहरीकरण परियोजनाओं पर खर्च किए जाएंग। ये कार्य ट्रेनों की हैंडलिंग क्षमता में विस्तार, परिचालन गति को बढ़ाने, समयपालनता में सुधार आदि के दृष्टिगत बहुत महत्वपूर्ण हैं। विभिन्न स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं में सुधार के लिए 874 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। साथ ही 502 करोड़ रुपये संरक्षा संबंधी ट्रैक नवीनीकरण कार्य 482 करोड़ रुपये लेवल क्त्रसॅसिंग, संरक्षा, ब्रिज व सिग्नलिंग कार्य पर 170 करोड़ रुपये, गेज परिवर्तन के लिए 150 करोड़ रुपये, यातायात सुविधाएं के लिए 130 करोड़ रुपये का आवंटन वर्तमान वित्तीय साल के लिए किया गया है।
छह श्रमिक एक्सप्रेस से भेजे गए मजदूर
झांसी। बुधवार को झांसी रेलवे स्टेशन से चार और ललितपुर से दो श्रमिक एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन किया गया। ये ट्रेनें वाराणसी, लखनऊ व गोरखपुर के लिए रवाना की गई। इन ट्रेनों से आठ हजार से अधिक मजदूरों को गोंडा, बस्ती, कानपुर, फतेहपुर, प्रयागराज, गोरखपुर, वाराणसी व देवरिया स्टेशन भेजा गया।
विज्ञापन
रेल कर्मचारियों को किया सतर्क
झांसी। रेलवे कर्मचारी व अधिकारियों के पास मोबाइल नंबर 9330033473, 8388932724, 9330145611 व 9223011112 से फोन करके जालसाज खुद को डीआरएम कार्यालय की लेखा शाखा का एके श्रीवास्तव, एके मिश्रा आदि नाम बताकर वेतन भुगतान, पीएफ नंबर व बैंक विवरण से संबंधित जानकारी हासिल करने का प्रयास कर रहे हैं। वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक ने अधिकारी व कर्मचारियों को सतर्क किया है कि वे इस संबंध में किसी को जानकारी नहीं दें। अन्यथा वे धोखाधड़ी का शिकार हो सकते हैं।