{"_id":"5d7aa7658ebc3e93cf6568ee","slug":"devlop-film-industry-in-bundelkhand-raj-shandilya-jhansi-news-jhs1479282185","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘ड्रीमगर्ल’ के निर्देशक का सपना, बुंदेलखंड में बढ़े फिल्म उद्योग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘ड्रीमगर्ल’ के निर्देशक का सपना, बुंदेलखंड में बढ़े फिल्म उद्योग
विज्ञापन
devlop film industry in bundelkhand : raj shandilya
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘ड्रीमगर्ल’ के निर्देशक का सपना, बुंदेलखंड में बढ़े फिल्म उद्योग
झांसी। बॉलीवुड फिल्म ड्रीमगर्ल के निर्देशक राज शांडिल्य ने कहा कि उनकी फिल्म ड्रीमगर्ल में ब्रज के साथ ही बुंदेली भाषा को भी खासा महत्व दिया गया है। इसमें अन्नू कपूर सहित कई नामचीन कलाकार बुंदेली में संवाद बोलते नजर आएंगे। उनका प्रयास है कि बुंदेली भाषा एवं संस्कृति क ो बढ़ावा मिले।
महानगर के खाती बाबा क्षेत्र के वासी राज शांडिल्य ने अमर उजाला से फोन पर बातचीत में कहा कि बालाजी टेलीफिल्मस द्वारा प्रोड्यूस 25 करोड़ के बजट वाली फिल्म उनके निर्देशन में सिर्फ 48 दिन में बनकर तैयार हो गई है। इसकी शूटिंग उन्होंने मथुरा, फरीदाबाद और मुंबई में की है। फिल्म की कहानी मथुरा से संबंधित है। इसमें आयुष्मान खुराना, नुसरत भरूचा, अन्नू कपूर, मनजोत सिंह जैसे दिग्गज कलाकार प्रमुख भूमिकाओं में हैं। उनके अनुसार बुंदेलखंड में फिल्म उद्योग को बढ़ावा देने की योजना है। वह अपनी आगामी फिल्मों में झांसी क ो अवश्य जोडे़ंगे। उन्होंने बताया कि स्क्रिप्ट राइटर के साथ ही फिल्म निर्देशन की ओर जाना उन्हें सही लगा। वह जो भी फिल्म का निर्देशन करेंगे, वह मनोरंजन से भरपूर होगी।
गौरतलब है कि राज शांडिल्य ने वेलकम बैक, फ्रीकी अली, भूमि, जबरिया जैसी फिल्मों की स्क्रिप्ट एवं संवाद लिखे हैं। उनके द्वारा निर्देशित पहली फिल्म ड्रीमगर्ल 13 सितंबर को संपूर्ण भारत में प्रदर्शित होगी। इनका परिवार वर्तमान में खाती बाबा क्षेत्र में रहता है। भाई दिनेश शांडिल्य बैंक में कार्यरत हैं। जबकि पिता राजेंद्र शर्मा रेलवे में कार्यरत है और मां शीला गृहणी हैं।