{"_id":"608877718ebc3ec35d055474","slug":"devendra-made-the-house-corona-control-room-in-jhansi","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना योद्धा : संकट काल में देवेंद्र ने घर को ही बना दिया कंट्रोल रूम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना योद्धा : संकट काल में देवेंद्र ने घर को ही बना दिया कंट्रोल रूम
Wed, 28 Apr 2021 02:13 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 28 Apr 2021 02:13 AM IST
सार
- कोरोना संक्रमित होने के बावजूद टीबी रोगियों का ले रहे फॉलोअप
विज्ञापन
देवेंद्र व्यास...
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टीबी अस्पताल में सीनियर ट्रीटमेंट सुपरवाइजर के पद पर तैनात देवेंद्र व्यास कोरोना पॉजिटिव हैं। कोई गंभीर लक्षण नहीं होने की वजह से घर में ही आइसोलेट हैं। मगर वो आराम नहीं कर रहे हैं, बल्कि उन्होंने घर को ही कंट्रोल रूम बना रखा है। उनके पास लगभग 200 टीबी रोगियों की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
कोरोना काल में टीबी रोगियों का इलाज प्रभावित न हो, इसलिए देवेंद्र दिनभर टीबी रोगियों को फोन करके दवाओं और इलाज के बारे में पूछताछ करते रहते हैं। मरीजों के लिए दवाओं की व्यवस्था भी करवाते हैं। चूंकि, इन दिनों टीबी अस्पताल को होम आइसालेशन का केंद्र बना रखा है, इसलिए दिनभर 100-125 लोगों का फोन भी उनके पास आता है।
विज्ञापन
वह अपने विभागीय स्टाफ से संपर्क कर उनकी मदद करते हैं। उनका कहना है कि संक्रमित होने का ये मतलब नहीं कि आराम से बैठ जाऊं। यह समय लोगों की मदद करने का है, इसलिए वह दिनभर जुटे रहते हैं।
विज्ञापन