फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Development work of 40 to 50 lakhs will be done in every ward of District Panchayat

जिला पंचायत के हर वार्ड में होंगे 40 से 50 लाख के विकास कार्य

Sun, 25 Jul 2021 12:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
Development work of 40 to 50 lakhs will be done in every ward of District Panchayat
झांसी। ग्रामीण इलाकों के थमे हुए विकास कार्यों को अब गति मिलेगी। जिला पंचायत की ओर से जिले के सभी 24 वार्डों में समान रूप से विकास कार्य शुरू किए जाएंगे। इसका खाका तैयार किया जाने लगा है। अगस्त के शुरुआत में होने वाली बोर्ड बैठक में सभी सदस्यों से प्रस्ताव लिए जाएंगे। विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होेने से पहले ज्यादा से ज्यादा काम कराने पर जोर है।
विज्ञापन

कोरोना वायरस के संक्रमण के दस्तक देने के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों का पहिया थम गया था। सरकारी मशीनरी ने अपना पूरा ध्यान संक्रमण के नियंत्रण और प्रवासी व स्थानीय मजदूरों को रोजगार उपलब्ध कराने पर लगा दिया था। हालांकि, बीच में हालात सामान्य हुए थे लेकिन तब तक गांव-गांव में पंचायत चुनाव का शोर शुरू हो चुका था। लेकिन अब परिस्थितियां एकदम अनुकूल हैं। चुनावी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और हालात भी सामान्य हो चले हैं, जिससे अब विकास कार्यों के तेजी से रफ्तार पकड़ने की उम्मीद जगी है। जिला पंचायत में इसका खाका तैयार किया जाने लगा है। जिला पंचायत के 24 वार्ड हैं और इनमें से प्रत्येक वार्ड में शुरुआती दौर में 40-50 लाख रुपए के विकास कार्य कराए जाएंगे। इसके लिए अगस्त माह के पहले सप्ताह में जिला पंचायत बोर्ड की बैठक होगी, जिसमें सभी सदस्यों से उनके क्षेत्र से संबंधित विकास कार्यों के प्रस्ताव लिए जाएंगे।
विज्ञापन

फोटो (अध्यक्ष)...
जिला पंचायत के सभी वार्डों में समान रूप से विकास कार्य कराए जाएंगे। अगस्त माह के शुरूआत में होने वाली बोर्ड बैठक में सदस्यों से प्रस्ताव ले लिए जाएंगे। विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने से पहले ज्यादा से ज्यादा काम कराने पर जोर रहेगा। - पवन गौतम, अध्यक्ष- जिला पंचायत झांसी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed