फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Developing country farmers and organic farming would be: Hridaynath Singh

जैविक खेती से होगा किसान व देश का विकास : हृदयनाथ सिंह

Tue, 04 Oct 2016 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 04 Oct 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
Developing country farmers and organic farming would be: Hridaynath Singh
farmer, jhansi news - फोटो : demo
झांसी। सोमवार को बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में दो दिवसीय बुंदेलखंड किसान समृद्धि प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ। इसमें वक्ताओं ने कृषि विकास के लिए जैविक खेती को जरूरी बताया। 
विज्ञापन

गांधी सभागार में शिविर को संबोधित करते हुए भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय संगठक हृदयनाथ सिंह ने कहा कि एक देशी गाय दस एकड़ खेत में जैविक खाद की पूर्ति कर सकती है। रासायनिक खेती से उपज प्रतिदिन कम हो रही है। जबकि, जैविक खेती से किसानों की आय दोगुनी हो जाएगी। 
विज्ञापन


किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय पाल सिंह तोमर ने कहा कि आजादी के बाद सरकारों ने किसानों के लिए गलत नीतियां बनाईं, जिनकी वजह से किसान बदहाल हो गया है। इस दौरान महोबा - हमीरपुर के सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल ने कहा कि बगैर गाय के खेती में फायदा संभव नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कुलपति प्रो. सुरेंद्र दुबे ने कहा कि किसान का दर्द समझते हुए कृषि विज्ञान संस्थान ने किसानों के लिए पांच गांव गोद लिए हैं। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वंदना पाठक, जवाहर लाल राजपूत, जे के बबेले, श्यामबिहारी गुप्ता आदि समेत विभिन्न स्थानों से आए किसानों ने हिस्सा लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed