फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   destribution

15 मई से बंटेगा चना और चावल

Mon, 04 May 2020 01:57 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
destribution
destribution
झांसी। जिले की राशन दुकानों पर 15 मई से चना और चावल का वितरण होगा। इस बार जिले के अंत्योदय कार्डधारकों और पात्रगृहस्थी कार्डधारकों को एक किलो चना बांटा जाएगा। इसे लेकर पूर्ति विभाग ने सभी डीलरों को निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

सरकार की ओर से लॉकडाउन के दौरान राशन कार्डधारकों और मजदूरों को राशन का वितरण किया जा रहा है। मौजूदा समय में दिहाड़ी मजदूर, मनरेगा मजदूर, निर्माण श्रमिकों समेत कार्डधारकों को गेहूं और चावल का वितरण किया जा रहा है। यह वितरण 12 मई तक चलेगा। इसके बाद 15 मई से राशन कार्डधारकों को प्रति यूनिट पांच किलो चावल का वितरण होगा। इसके साथ ही प्रति कार्ड पर एक किलो चने का मुफ्त वितरण होगा। जिले की राशन दुकानों पर कार्ड के हिसाब से चने की आपूर्ति करा दी गई है। साथ ही, डीलरों को नियमानुसार वितरण करने के निर्देश दिए गए हैं। डीएसओ तीर्थराज यादव ने बताया कि राशन दुकानों पर 15 मई से होने वाले एक किलो चना और पांच किलो चावल के वितरण को लेकर डीलरों को निर्देश दिए गए हैं। निर्देशों का पालन न करने वाले डीलरों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed