{"_id":"696d4a00ac55298c4308060a","slug":"despite-the-order-farmers-are-not-receiving-electricity-during-the-day-jhansi-news-c-11-jhs1019-722990-2026-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: आदेश के बाद भी किसानों को दिन में नहीं मिल रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: आदेश के बाद भी किसानों को दिन में नहीं मिल रही बिजली
विज्ञापन
रात में फसलों की सिंचाई करने के लिए अब भी हैं मजबूर
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। मौसम बदलने के साथ ही किसानों को अब सिंचाई की आवश्यकता पड़ने लगी है। किसान दिवस में दिन के बजाय रात के वक्त लाइट दिए जाने का मुद्दा उठा था। सिंचाई बंधु बैठक के उपाध्यक्ष मनमोहन ने बिजली विभाग को अनिवार्य रूप से दिन के वक्त लाइट देने का आदेश दिया था। बिजली विभाग ने आश्वासन भी दिया था लेकिन यह अब भी पूरा नहीं हुआ। किसान रात में फसलों की सिंचाई करने के लिए मजबूर हैं।
खेतों में गेहूं, राई, मटर, चना की फसलें खड़ी हैं। अब इनकी सिंचाई की जरूरत है। लेकिन रात में बिजली मिलने से किसानों को परेशान होना पड़ता है। यदि दिन में उन्हें बिजली मिलने लगे तो किसान आसानी से खेतों की सिंचाई कर सकते हैं। खासकर महिला किसानों को सबसे जयादा समस्या हो रही है। सिंचाई बंधु की बैठक में इस मुद्दे पर चर्चा हुई। बिजली विभाग को दिन में बिजली देने का आदेश उपाध्यक्ष मनमोहन ने दिया था। इस आदेश का पालन अब तक बिजली अधिकारियों ने नहीं किया है।
दिन में धूप खिलने से सरसों की फसल अच्छी है। लेकिन सिंचाई की आवश्यकता है। रात के वक्त बिजली मिलने से परेशान हूं। - अनुराग राजपूत, रक्सा
रात में लाइट मिलने से महिला किसानों को सबसे जयादा समस्या होती है। सिंचाई के वक्त यदि पाइप में कुछ फंस जाए तो मदद नहीं मिलती। - सुमन अहिरवार, दुर्गापुर
विज्ञापन
कई स्थानों पर ट्रांसफार्मर फुंके पड़े हैं। बिजली विभाग के अधिकारी बैठक में आश्वासन देते हैं लेकिन महीनों बाद भी कुछ नहीं होता। - संतोष साहू, बबीना