फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Deputy CM on Azam Khan and Abdullah's punishment: As you sow, so shall you reap

आजम खां और अब्दुल्ला की सजा पर बोले डिप्टी सीएम: जो जस करहि, सो तस फल चाखा, दो पैन कार्ड रखोगे तो यही होगा

Mon, 17 Nov 2025 05:55 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Mon, 17 Nov 2025 05:55 PM IST
सार

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अब जंगलराज, गुंडाराज, कट्टाराज, तुष्टिकरण, जातिवाद और परिवारवाद की राजनीति अंत की ओर है। अब बिहार की तरह ही असम, बंगाल, केरल और तमिलनाडु में भी एनडीए जीत दर्ज करेगा। 
 

विज्ञापन
Deputy CM on Azam Khan and Abdullah's punishment: As you sow, so shall you reap
केशव प्रसाद मौर्य, उप मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सपा नेता आजम खां और उनके बेटे अब्दुल्ला को सात-सात साल की सजा पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जो जस करहि, सो तस फल चाखा। उन्होंने कहा कि दो पैन कार्ड रखेगो तो उसकी सजा न्याय व्यवस्था के तहत मिलेगी। आगे उन्होंने कहा कि राहुल, अखिलेश, तेजस्वी, आजम कोई भी हो, कानून सबके लिए बराबर है। कानून अपना काम कर रहा, उससे सरकार का कोई लेना देना नहीं है।
विज्ञापन


बिहार की तरह ही असम, बंगाल, केरल और तमिलनाडु में भी जीतेंगे
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अब जंगलराज, गुंडाराज, कट्टाराज, तुष्टिकरण, जातिवाद और परिवारवाद की राजनीति अंत की ओर है। बिहार में एनडीए को ऐतिहासिक विजय मिली है। अब बिहार की तरह ही असम, बंगाल, केरल और तमिलनाडु में भी एनडीए जीत दर्ज करेगा। 
विज्ञापन


यूपी में 2027 में 2017 का परिणाम दोहराएंगे
सरदार पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में चिरगांव में निकलने वाली एकता यात्रा में शामिल होने आए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने पुलिस लाइन में मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि गुंडागर्दी, बूथ लूटकर और माफिया के बल पर राजनीति अब नहीं चलेगी। जनता जागरुक हो चुकी है। यूपी में 2027 में 2017 का परिणाम दोहराएंगे। एक सवाल के जवाब में बोले कि अगर कोई पढ़ा लिखा भी आतंकवादी बनने की कोशिश करेगा तो उसका भी बुरा हश्र होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मतदाता सूची में हुआ है सुधार
डिप्टी सीएम ने कहा कि मतदाता सूची के शुद्धिकरण का काम लोकतंत्र का पवित्र यज्ञ है। इससे मतदाता सूची में सुधार हुआ है। जब इसके शुद्धिकरण का काम चलता है तो विपक्ष उसमें हिस्सा नहीं लेता। काम पूरा होने के बाद आरोप लगने लगता है।


डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य आजम खां की सजा पर प्रतिक्रिया देते हुए...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed