फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Deputy Chief minister will welcome kanwad yatra

कांवड़ यात्रा का स्वागत करेंगे उप मुख्यमंत्री

Sat, 03 Aug 2019 12:11 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2019 12:11 AM IST
विज्ञापन
Deputy Chief minister will welcome kanwad yatra
कांवड़ यात्रा का स्वागत करेंगे उप मुख्यमंत्री
विज्ञापन

झांसी। बुंदेलखंड कांवड़ यात्रा समिति के संयोजन में कांवड़ यात्रा सात अगस्त को ओरछा से सिद्धेश्वर मंदिर तक निकाली जाएगी। यात्रा का जेल चौराहा के नजदीक पुलिस ग्राउंड में स्वागत होगा। यहां उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य कांवड़ियों को संबोधित करेंगे।

बुंदेलखंड कांवड़ यात्रा समिति के पदाधिकारियों ने कांवड़ यात्रा को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। बृहस्पतिवार को पदाधिकारियों ने जेल चौराहा के नजदीक पुलिस ग्राउंड पहुंच कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कार्यक्रम आयोजक भाजपा नेता संजीव श्रृंगीऋषि व संयोजक हेमंत परिहार ने बताया कि सात अगस्त की सुबह दस बजे ओरछा से यात्रा प्रारंभ होगी। यात्रा में पांच हजार कांवड़ व पांच हजार महिलाएं सिर पर कलश रखकर चलेंगी। यात्रा के साथ बग्घियां चलेंगी, जिनमें भगवान के स्वरूप साथ चलेंगे। डीजे पर भक्ति गीत बजेंगे। यात्रा दो बजे झांसी आएगी। पुलिस ग्राउंड में यात्रा का स्वागत होगा। इस मौके पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य उनका स्वागत करने के लिए आएंगे। यहां से यात्रा सिद्धेश्वर मंदिर पर पहुंचेगी। यहां भगवान शिव का जलाभिषेक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed