{"_id":"5c9aa72fbdec2214195abe36","slug":"deputy-chief-minister-keshav-prasad-said-modi-government-made-impression-on-international-level","type":"story","status":"publish","title_hn":"उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद ने कहा, मोदी सरकार ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी छाप छोड़ी है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद ने कहा, मोदी सरकार ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी छाप छोड़ी है
Wed, 27 Mar 2019 03:56 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 27 Mar 2019 03:56 AM IST
विज्ञापन
केशव प्रसाद मौर्य
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि मोदी सरकार ने देश ही नहीं, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी कार्यशैली की छाप छोड़ी है। पाकिस्तान की सीमा में घुसकर उसे सबक सिखाया है। यह इच्छाशक्ति कांग्रेसनीत यूपीए सरकार में कभी नहीं रही। मोदी ने देश को अमेरिका, इजरायल की तरह सैन्य कार्रवाई में सक्षम बनाया है।
विज्ञापन
उन्होंने कांग्रेस समेत बहुजन समाज पार्टी और समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा। कहा कि जितना काम पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव व उनके के पिता व ‘बुआ’ की सरकार में नहीं हुआ, उतना काम योगी सरकार ने दो साल में कर दिखाया है। यदि कांग्रेस वास्तव में गरीबी हटाना चाहती तो यूपीए सरकार में हटा सकती थी।
विज्ञापन
इलाइट के पास अमर पैलेस में विजय संकल्प सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि देश की सीमा पर पाकिस्तान बहुत अकड़ बाजी दिखाता था। उसकी अकड़बाजी का जवाब जिस भाषा में दिया जा रहा है। वह कांग्रेस की मनमोहन सरकार में नहीं दिया जाता था। अब कहा जा रहा है कि पहली गोली इधर से मत चलाना, यदि उधर से गोली चले तो उसकी गिनती नहीं करना और गोली का जवाब गोला से दे देना।
विज्ञापन
पीएम मोदी ने इतनी छूट सेना को दे दी है। पिछले दिनों सर्जिकल स्ट्राइक व एयर स्ट्राइक कर आंतकियों को उनके घर में घुसकर मारा। पहले यह काम अमेरिका व इजराइल करता था, अब भारत का नाम भी इसमें गिना जाने लगा। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर में आपरेशन ऑलआउट चलाकर आंतकियों को जहां जाना चाहिए, वहां भेजा जा रहा है। सारे विरोधी मोदी हटाने का राग अलाप रहे हैं, उन्हें गरीबी हटाने से मतलब नहीं है।
चौकीदार चोर जैसे नारे लगाए जा रहे हैं, यह प्रधानमंत्री के लिए कहना क्या सही है? इस प्रकार की भाषा कांग्रेस के लोग बोलने की जुर्रत करते हैं। बुंदेलखंड की चारों सीटों पर कमल खिलाइए। प्रदेश में पार्टी अबकी बार तिहत्तर पार का लक्ष्य लेकर लड़ाई लड़ रही है। जब से सपा, बसपा व कांग्रेस एक हो गए हैं, तब से मोदी के लिए भाजपा कार्यकर्ता से ज्यादा जनता लड़ाई लड़ रही है। प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी ने एक भी दिन की छुट्टी नहीं ली है। वह अठारह घंटे काम करके दुनिया में देश की प्रतिष्ठा बढ़ा रहे हैं।
हमारी लड़ाई कांग्रेस से
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि चुनाव में हमारी लड़ाई कांग्रेस से है, बाकी तो बैसाखी हैं। बाद में यह सभी कांग्रेस की सपोर्टर बन जाएंगी। जितनी बिजली इस समय गांव व नगर को मिल रही है, उतनी कभी नहीं मिली। सड़कों के निर्माण पर ज्यादा बोलने की आवश्यकता नहीं है। आज जितनी भी योजनाएं हैं, उनमें माता व बहनों को स्थान दिया गया है। किसानों को तीन किस्तों में छह हजार रुपये देकर सम्मान निधि दी जा रही है। कांग्रेस ने गरीबी हटाने का नारा दिया है। यह पहले से दिया जा रहा है। यदि कांग्रेस वास्तव में गरीबी हटाना चाहती तो यूपीए सरकार में हटा सकती थी।
बुंदेलखंड की चारों सीटों पर खिले कमल
मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सफाई कर्मियों के चरण पखारने का काम किया है। यह अन्य किसी प्रधानमंत्री ने नहीं किया है। सामान्य वर्ग को दस प्रतिशत आरक्षण दिया। पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा दिया। बुढ़ापे को ध्यान में रखकर प्रधानमंत्री मान धान योजना शुरू की। उन्होंने जनता से बुंदेलखंड की चारों सीटों पर कमल खिलाने का आह्वान किया।