{"_id":"67c36ecd18040d5667081561","slug":"deputy-chief-minister-gave-instructions-in-the-meeting-of-departmental-officers-at-circuit-house-jhansi-news-c-11-1-jhs1032-504653-2025-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: सर्किट हाउस में विभागीय अधिकारियों की बैठक में उपमुख्यमंत्री ने दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: सर्किट हाउस में विभागीय अधिकारियों की बैठक में उपमुख्यमंत्री ने दिए निर्देश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। हर गरीब को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान मिले। संवेदनशील होकर सर्वे करें। कोई भी व्यक्ति झुग्गी-झोपड़ी में न रहे। गांवों में मजरे तक सड़क बनाई जाए। सर्किट हाउस में विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ये निर्देश दिए।
उन्होंने सुझाव दिया कि ऐसे महिला समूह जो खाद्य पदार्थ बनाने अथवा फूड प्रोसेसिंग का कार्य कर रहा हैं, उन्हें सोलर पैनल लगाने के लिए प्रेरित करें। सोलर पैनल लगाने से सरकार द्वारा छूट दी जा रही है। इसका लाभ अधिक से अधिक महिलाओं को मिलना चाहिए। कहा कि शेष ब्लॉक में पांच करोड़ से पुष्टाहार उत्पादन इकाई स्थापित करने के लिए कार्ययोजना बनाएं। इसमें 35 फीसदी अनुदान भी है।
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि सड़कों को निर्माण कार्य शुरू होने से पहले वहां पत्थर का साइन बोर्ड लगाया जाए। बैठक में सदर विधायक रवि शर्मा, गरौठा विधायक जवाहर राजपूत, बबीना विधायक राजीव सिंह पारीछा, मऊरानीपुर विधायक रश्मि आर्य, जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम, भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक गिरी, एमएलसी रमा निरंजन, गो सेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन