फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   dependency for water on tankers

नलों ने छोड़ा साथ, टैंकरों से बंधी आस

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2020 07:45 PM IST
विज्ञापन
dependency for water on tankers
tanker - फोटो : demo
आईटीआई सिद्धेश्वर नगर में पानी का संकट गहरा गया है। यहां के लोगों को टैंकर से पानी पहुंचाया जा रहा है। अंतिम छोर पर होने के कारण यहां की अधिकांश गलियों में पाइप लाइन से पानी नहीं पहुंच पा रहा है।टैंकर पहुंचते ही पानी के लिए मारामारी शुरू हो जाती है। आईटीआई स्थित सिद्धेश्वर नगर में लोगों को मसीहागंज पानी की टंकी से आपूर्ति मिलती है। टंकी के अंतिम छोर में होने के कारण गर्मियों में इस क्षेत्र की गलियों तक पानी पहुंचना बंद हो जाता है। हैंडपंप भी सूख जाते हैं। जिनके यहां बोरिंग सफल हैं, उनको तो दिक्कत नहीं होती है, लेकिन बाकी टैंकरों पर निर्भर रहते हैं। इन दिनों यहां टैंकर पहुंचते ही लोगों में पानी भरने को लेकर मारामारी शुरू जाती है। टैंकर को खाली होने में दस मिनट भी नहीं लग रहे हैं। इस दौरान लोग सामाजिक दूरी का भी पालन नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed