फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Department will investigate electricity connections made on illegal property of former councilor

Jhansi News: पूर्व पार्षद की अवैध संपत्ति पर किए गए बिजली कनेक्शनों की जांच करेगा विभाग

Thu, 28 Dec 2023 12:16 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Dec 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
Department will investigate electricity connections made on illegal property of former councilor
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। नगर निगम के पूर्व पार्षद गुलशन यादव के खिलाफ अब बिजली विभाग ने भी निगाह टेढ़ी कर ली है। विभाग गुलशन यादव से संबंधित सभी अवैध संपत्तियों पर जारी होने वाले कनेक्शनों की जांच करेगा। इसके साथ ही बिजली के बकाया वसूली के लिए नोटिस व आरसी जारी करेगा। इसके लिए मुख्य अभियंता ने जांच की संस्तुति कर दी है।

गुलशन यादव की पिछले साल मई महीने में पुलिस ने हिस्ट्रीशीट खोलने के साथ ही गैंगस्टर की कार्रवाई की थी। इसके बाद पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए लहरगिर्द आदि क्षेत्र से 20 हजार स्क्वायर फीट जमीन से अवैध कब्जा हटाया था। यहां अपने बाहुबल के दम पर उसने सरकारी गाटा संख्या 1781, 1782, 1783 के जुज भाग पर कब्जा करके आलीशान कोठी बना ली थी। साथ ही बिजली कनेक्शन भी लिए थे, अब विभाग इन संपत्तियों पर जारी होने वाले कनेक्शन की जांच करेगा। जिसमें कूटरचित दस्तावेज से कनेक्शन लेना एवं बिजली चोरी, मीटर से छेड़छाड़, राजस्व हानि आदि बिंदुओं पर जांच की जाएगी। इसकी शिकायत ग्वालटोली निवासी आकाश यादव समेत अन्य ने मुख्य अभियंता के पास पहुंचकर दर्ज कराई है। उधर, मुख्य अभियंता राजीव माहेश्वरी के मुताबिक शिकायत के आधार पर जांच टीम बनाई गई है। आरोप सिद्ध होने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed