फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Dengue larva found at tire shops

टायर की दुकानों पर मिला डेंगू का लार्वा

Thu, 07 Jul 2022 01:48 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
Dengue larva found at tire shops
झांसी। अभी भले ही झमाझम बारिश नहीं हुई है मगर फिर भी डेंगू का लार्वा पनपने लगा है। मलेरिया विभाग की ओर से बुधवार को टायर की दुकानों पर की गई जांच के दौरान 15 टायरों में डेंगू मच्छर का लार्वा पाया गया है। इन सभी को नोटिस जारी कि या गया है।
विज्ञापन

बारिश के सीजन के मद्देनजर डीएम ने मलेरिया विभाग को टायर की दुकानों पर जाकर जांच करने के निर्देश दिए थे। क्योंकि अक्सर बारिश का पानी टायरों में भर जाता है। इन्हें साफ न करने पर डेंगू के मच्छर का लार्वा पनपने लगता है। बुधवार को नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विनीत कुमार, जिला मलेरिया अधिकारी आरके गुप्ता के निर्देशन में मलेरिया विभाग की टीम ने कचहरी और पुराना बस स्टैंड में टायरों का सर्वे किया। इस दौरान 15 टायरों में मच्छर का लार्वा पाया गया है। सभी दुकानदारों को धारा 188 के तहत चार नोटिस दिए गए हैं। साथ ही टायरों को हटाने के निर्देश दे दिए गए हैं। डीएमओ ने कहा कि यदि फिर से दुकानदारों के यहां डेंगू का लार्वा मिलता है तो जुर्माना लगाया जाएगा। जांच के दौरान सहायक मलेरिया अधिकारी आरके त्रिपाठी, विजय बहादुर, ज्ञानेंद्र गौतम, गौरव चतुर्वेदी, अनिल श्रीवास, चंद्र प्रकाश कुशवाहा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed