फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Dengue is completely under control in the district: CMO

जिले में डेंगू पूरी तरह से नियंत्रण में है : सीएमओ

Fri, 01 Oct 2021 01:24 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Oct 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
Dengue is completely under control in the district: CMO
झांसी। जिला स्वास्थ्य समिति के द्वारा सेंटर फॉर एडवोकेसी एंड रिसर्च (सीफार) के सहयोग से बृहस्पतिवार को एक स्थानीय होटल में मीडिया कार्यशाला आयोजित हुई। कार्यशाला में स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में मीडिया को विस्तार से जानकारी दी गई और योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार में सहयोग की अपील की गयी।
विज्ञापन

कार्यशाला में संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य डॉ. विनोद कुमार यादव ने कहा कि सरकार द्वारा स्वास्थ्य संबंधी तमाम योजनाएं चलाई जा रही हैं। उन्हें जन-जन तक पहुंचाने की आवश्यकता है। हम सभी को चाहिए कि आपसी सामंजस्य बनाकर काम किया जाए जिससे कि योजनाओं को लोगों तक पहुंचाया जा सके।
विज्ञापन

स्वास्थ्य संचार में मीडिया की अहम भूमिका के बारे में बताते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल कुमार ने कहा कि मीडिया ने कोविड काल में आम जनमानस को जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कोरोना वैक्सीन को लेकर व्याप्त तमाम भ्रांतियों को दूर किया है। इसी का नतीजा है कि आज कोरोना का संक्रमण कम हुआ है। इसके साथ ही टीकाकरण में भी हम प्रदेश में पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं। वायरल फीवर और डेंगू के बढ़ते मामलों के बारे में उन्होंने कहा कि बारिश का मौसम में डेंगू के मरीज बढ़े हैं। लेकिन जिले में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में हैं। थोड़ी सी सर्दी बढ़ते ही वायरल और डेंगू के केस कम होने शुरू हो जाएंगे। 15 अक्टूबर तक इसमें कमी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यशाला में संयुक्त निदेशक डॉ. आरके सोनी, डिप्टी सीएमओ डॉ. रमाकांत, एसीएमओ डॉ. एसके कुलश्रेष्ठ, जिला मलेरिया अधिकारी आरके गुप्ता, डीपीएम ऋषिराज मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed